ePaper

Monthly Rashifal 2026: मकर और कुंभ राशि में ग्रहों का 'महामिलन', ज्योतिषाचार्य से जानें 12 राशियों के भाग्य का मंथली लेखा-जोखा

Updated at : 30 Jan 2026 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
Monthly Rashifal febuary 2026

फरवरी 2026 मासिक राशिफल

February Monthly Rashifal 2026: फरवरी 2026 ग्रहों के बड़े बदलावों का महीना है, जहां मकर और कुंभ राशि में कई ग्रहों की हलचल आपके करियर और निजी जीवन में नई ऊर्जा भरेगी. सूर्य, मंगल और शुक्र का राशि परिवर्तन जहां भाग्य के द्वार खोलेगा, वहीं महीने के अंत में बुध की बदलती चाल आपको संभलकर चलने का संकेत देगी.

विज्ञापन

February Monthly Rashifal 2026: फरवरी महीने और फाल्गुन मास की शुरुआत में ग्रहों के राजा सूर्य के साथ मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में एक ‘चतुर्ग्रही योग’ बनाएंगे, जो धीरे-धीरे कुंभ राशि में स्थानांतरित होगा. शनि देव मीन में रहेंगे. वहीं देव गुरु बृहस्पति मिथुन में पूरे महीने रहेंगे. राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थिर रहकर अपनी ऊर्जा प्रदान करेंगे. चंद्रमा की तीव्र गति सभी 12 राशियों को दो-दो बार प्रभावित करेगी, जिससे मानसिक उतार-चढ़ाव और शीघ्र निर्णय लेने की स्थितियां बनेंगी. यहां पढ़ें 1 से 28 फरवरी 2026 मेष से मीन तक का मंथली राशिफल

मेष राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी उपलब्धि

मेष राशि: महीने की शुरुआत में करियर में जबरदस्त उछाल आएगा क्योंकि मंगल आपके दशम भाव (मकर) में है. 23 फरवरी के बाद जब मंगल कुंभ में जाएगा, तो आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे. चंद्रमा के गोचर के कारण महीने के बीच में (12-14 फरवरी) यात्रा के योग हैं.

करियर-बिजनेस: मंगल के उच्च प्रभाव से नौकरी में आपकी धाक जमेगी. उच्चाधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे. 23 फरवरी के बाद प्रमोशन की बात चल सकती है. लोहे, प्रॉपर्टी और कंस्ट्रक्शन से जुड़े व्यापारियों के लिए यह महीना ‘गोल्डन पीरियड’ साबित होगा. नए टेंडर मिल सकते हैं.

लव-लाइफ: महीने की शुरुआत में मंगल और शुक्र की युति आपके प्रेम जीवन में उत्साह भरेगी. पार्टनर के साथ आकर्षण बढ़ेगा, लेकिन 23 फरवरी के बाद जब मंगल कुंभ में जाएगा, तो दोस्तों के कारण रिश्तों में कुछ तनाव आ सकता है. 22-23 फरवरी को चंद्रमा आपकी राशि में रहेगा, जो आपको बहुत भावुक बना सकता है.

स्वास्थ्य: मंगल का मकर (उच्च) और फिर कुंभ में जाना आपको ऊर्जावान रखेगा. हालांकि, शनि की बारहवीं दृष्टि से पैरों में दर्द या अनिद्रा हो सकती है.

सावधानी: मांसपेशियों में खिंचाव से बचें.

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

वृषभ राशि वालों को सुख-सौभाग्य में होगा इजाफा

वृषभ राशि: भाग्य भाव में ग्रहों का जमावड़ा आपके रुके हुए कामों को गति देगा. शुक्र का कुंभ में गोचर (6 फरवरी के बाद) आपके पेशेवर जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ाएगा. 24-25 फरवरी को चंद्रमा की आपकी राशि में मौजूदगी आपको मानसिक शांति और आकर्षण प्रदान करेगी.

करियर-बिजनेस: शुक्र का केंद्र में प्रभाव आपके कार्यस्थल पर सुख-सुविधाएं बढ़ाएगा. कला, मीडिया और डिजाइनिंग क्षेत्र के लोगों को बड़ा ब्रेक मिल सकता है. विदेशी व्यापार या लंबी दूरी की सप्लाई चेन से लाभ होगा. 6 फरवरी के बाद नए निवेश करना फायदेमंद रहेगा.

लव-लाइफ: आपका स्वामी शुक्र महीने के अधिकांश भाग में कुंभ और मकर के बीच गोचर करेगा. यह समय करियर के साथ-साथ प्रेम को संतुलित करने का है. 24-25 फरवरी को चंद्रमा आपकी राशि में रहेगा, जो आपकी लव लाइफ के लिए सबसे सुखद और रोमांटिक दिन होंगे.

स्वास्थ्य: शुक्र का गोचर आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा, लेकिन मकर राशि के ग्रहों की दृष्टि पेट के निचले हिस्से में समस्या दे सकती है.

सावधानी: बाहर के खाने और ठंडी चीजों से परहेज करें.

उपाय: शुक्रवार को सफेद मिठाई का दान करें.

शुभ रंग: क्रीम/सफेद
शुभ अंक: 6

मिथुन राशि वालों को करियर में मिलेगी सफलता

मिथुन राशि: बृहस्पति आपकी राशि में विराजमान हैं, जो आपको बौद्धिक लाभ देंगे. हालांकि, अष्टम भाव में ग्रहों की भीड़ के कारण महीने का पूर्वार्ध थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है. 14 फरवरी के बाद जब सूर्य कुंभ में जाएगा, तो आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

करियर-बिजनेस: बृहस्पति की स्थिति आपको सलाहकारी और शिक्षण कार्यों में बड़ी सफलता दिलाएगी. हालांकि, ऑफिस की राजनीति से थोड़ा बचकर रहना होगा. पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो पारदर्शिता रखें. महीने के अंत में तकनीकी क्षेत्र से जुड़े स्टार्टअप्स को अच्छी फंडिंग मिल सकती है.

लव-लाइफ: बृहस्पति आपकी राशि में रहकर रिश्तों में गंभीरता और समझदारी बनाए रखेंगे. हालांकि, अष्टम भाव में ग्रहों की भीड़ के कारण पार्टनर के साथ गुप्त बातों को लेकर बहस हो सकती है. 26-27 फरवरी को चंद्रमा आपकी राशि में होने से आप अपने साथी के प्रति बहुत अधिक समर्पित महसूस करेंगे.

स्वास्थ्य: आपकी राशि में स्थित गुरु (बृहस्पति) आपको मानसिक शांति देंगे, लेकिन केतु की दृष्टि से त्वचा संबंधी एलर्जी या इन्फेक्शन का खतरा रहेगा.

सावधानी: धूल और प्रदूषण से बचाव करें.

उपाय: माथे पर चंदन का तिलक लगाएं.

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

कर्क राशि वालों को रिश्तों में समझ बढ़ेगी

कर्क राशि: चंद्रमा का गोचर महीने की शुरुआत और अंत (1, 2 और 28 फरवरी) में आपकी ही राशि में होने से भावुकता बढ़ेगी. सप्तम भाव में मंगल और शुक्र की उपस्थिति वैवाहिक जीवन में ऊर्जा लाएगी, लेकिन अहंकार से टकराव भी हो सकता है.

करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा. यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो 15 फरवरी के बाद शुभ समाचार मिल सकता है. खुदरा व्यापार और खाद्य पदार्थों के काम में अच्छी तेजी आएगी। उधारी देने से बचें.

लव-लाइफ: महीने की शुरुआत और अंत (1, 2 और 28 फरवरी) में चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेगा, जो आपको अत्यधिक भावुक और संवेदनशील बनाएगा. आप अपने पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीदें रख सकते हैं. सप्तम भाव में मंगल-शुक्र की उपस्थिति वैवाहिक जीवन में प्रेम की नई लहर लाएगी.

स्वास्थ्य: महीने की शुरुआत और अंत में चंद्रमा आपकी राशि में होने से सर्दी-जुकाम और कफ की समस्या हो सकती है. मंगल की दृष्टि से रक्तचाप (BP) बढ़ सकता है.

सावधानी: पानी अधिक पिएं और ठंडी हवा से बचें.

उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.

शुभ रंग: सिल्वर/सफेद
शुभ अंक: 2

सिंह राशि वालों की आय में वृद्धि होगी

सिंह राशि: केतु आपकी राशि में है, जो आपको थोड़ा अंतर्मुखी बना सकता है. छठे भाव के ग्रह शत्रुओं पर विजय दिलाएंगे. 3-4 फरवरी को चंद्रमा आपकी राशि में होगा, जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा. महीने के उत्तरार्ध में साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा.

करियर-बिजनेस: छठे भाव के ग्रह नौकरी में चल रही बाधाओं को दूर करेंगे. यदि नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, तो 10 फरवरी के बाद प्रयास तेज करें. केतु की उपस्थिति के कारण बिजनेस पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. सूझबूझ से काम लें, मुनाफा सामान्य से बेहतर रहेगा.

लव-लाइफ: केतु आपकी राशि में है, जो कभी-कभी आपको रिश्तों से उदासीन बना सकता है. 3-4 फरवरी को जब चंद्रमा सिंह राशि में होगा, तब पार्टनर के साथ तालमेल बढ़ेगा. महीने के दूसरे भाग में सूर्य का कुंभ में जाना रिश्तों में अहम (Ego) का टकराव पैदा कर सकता है, संयम रखें.

स्वास्थ्य: आपकी राशि में केतु की मौजूदगी आपको मानसिक भ्रम या घबराहट दे सकती है. सूर्य का कुंभ में जाना हड्डियों या आंखों में हल्की समस्या का संकेत है.

सावधानी: सुबह की धूप लें और आंखों को आराम दें.

उपाय: ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का जाप करें.

शुभ रंग: सुनहरा/नारंगी
शुभ अंक: 1

कन्या राशि वालों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी

कन्या राशि: 5-6 फरवरी को चंद्रमा का गोचर आपको काफी सक्रिय रखेगा. पंचम भाव में ग्रहों की स्थिति शिक्षा और प्रेम संबंधों के लिए बेहतर है. बुध का कुंभ में जाना (4 फरवरी) कर्ज से मुक्ति दिलाने में सहायक होगा.

करियर-बिजनेस: बुध का कुंभ में गोचर आपके कौशल को निखारेगा. डेटा एनालिसिस और आईटी सेक्टर वालों के लिए यह महीना शानदार उपलब्धियों वाला है. शेयर बाजार या सट्टेबाजी के व्यापार से जुड़े लोग सावधानी बरतें. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में विस्तार के योग हैं.

लव-लाइफ: 5 से 7 फरवरी के बीच चंद्रमा आपकी राशि में रहेगा, जो आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा. पंचम भाव (प्रेम भाव) में कई ग्रहों का होना नए प्रेम संबंधों की शुरुआत का संकेत है. अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो महीने का पहला हफ्ता शुभ है.

स्वास्थ्य: बुध का गोचर आपकी याददाश्त और नसों को प्रभावित करेगा. पाचन तंत्र इस महीने थोड़ा कमजोर रह सकता है.

सावधानी: हल्का और सुपाच्य भोजन लें.

उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं.

शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 7

तुला राशि वालों को पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी

तुला राशि: 7 से 9 फरवरी के बीच चंद्रमा आपकी राशि में रहेगा, जो व्यक्तित्व में निखार लाएगा. चतुर्थ भाव का मंगल भूमि या भवन का लाभ दे सकता है. शुक्र का गोचर आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है.

करियर-बिजनेस: वर्क-फ्रॉम-होम या फ्रीलांसिंग करने वालों के लिए आर्थिक लाभ के योग हैं. कार्यस्थल पर माहौल आपके पक्ष में रहेगा. लग्जरी आइटम्स, कॉस्मेटिक्स और कपड़ों के व्यापार में भारी मुनाफा होने की संभावना है. नया शोरूम खोलने के लिए समय शुभ है.

लव-लाइफ: 7 से 9 फरवरी के बीच चंद्रमा आपकी राशि में गोचर करेगा. शुक्र की कृपा से आपकी लव लाइफ में सुख-सुविधाऐ बढ़ेगी. आप अपने पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा या डिनर का आनंद लेंगे. यह महीना आपसी समझ को मजबूत करने वाला है.

स्वास्थ्य: चौथे भाव में ग्रहों की भीड़ और शनि की नीच दृष्टि हृदय रोगियों और अस्थमा के मरीजों के लिए सावधानी बरतने का संकेत है.

सावधानी: छाती में जकड़न महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें.

उपाय: कपूर जलाकर पूरे घर में दिखाएं.

शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 8

Also Read :- Valentine Day 2026: वेलेंटाइन डे पर कुंभ में ‘चतुर्ग्रही’ महाजाल, लव लाइफ में गूंजेगी टूटे दिलों की आह! जानें किस राशि पर गिरेगी ‘ब्रेकअप’ की गाज

वृश्चिक राशि वालों का इस महीने साहस बढ़ेगा

वृश्चिक राशि: पराक्रम भाव के ग्रह आपके आत्मविश्वास को सबसे ऊंचा रखेंगे. 10 से 12 फरवरी के बीच चंद्रमा आपकी राशि में होने से आप थोड़े जिद्दी हो सकते हैं. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. कुंभ राशि में ग्रहों का जाना घरेलू सुख में वृद्धि करेगा.

करियर-बिजनेस: आपके पराक्रम में वृद्धि होगी. आप कठिन लक्ष्यों को भी समय से पहले पूरा कर लेंगे. मार्केटिंग और सेल्स के लोगों को बोनस मिल सकता है. बिजनेस में निवेश लाभदायक रहेगा. नई डील साइन करने के लिए 12-13 फरवरी का समय अच्छा है.

लव-लाइफ: 10 से 12 फरवरी के बीच चंद्रमा आपकी राशि में रहेगा. मंगल की मकर राशि में मौजूदगी आपको रिश्तों में थोड़ा जिद्दी बना सकती है. 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे) के आसपास का समय आपके लिए यादगार रहेगा, क्योंकि चंद्रमा तब आपके धन और परिवार के भाव में होगा.

स्वास्थ्य: मंगल का पराक्रम भाव में गोचर आपको स्वस्थ रखेगा. हालांकि, महीने के मध्य में चंद्रमा के वृश्चिक में आने से सिरदर्द या माइग्रेन हो सकता है.

सावधानी: अत्यधिक तनाव न लें और पूरी नींद लें.

उपाय: मंगलवार को चमेली के तेल का दीपक जलाएं.

शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 3

धनु राशि वालों के वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा

धनु राशि: धन भाव में ग्रहों का गोचर आर्थिक मजबूती का संकेत देता है. 12 से 14 फरवरी के बीच चंद्रमा आपकी राशि में रहेगा, जो नई योजनाओं के लिए शुभ है. मंगल का गोचर आपके साहस को बढ़ाएगा और छोटी यात्राओं से लाभ होगा.

करियर-बिजनेस: आपकी वाणी ही आपकी सफलता की कुंजी बनेगी. बैंकिंग और फाइनेंस क्षेत्र में काम करने वालों को नए अवसर प्राप्त होंगे. धन में वृद्धि होगी. यदि आप पुराने स्टॉक को निकालना चाहते हैं, तो महीने का दूसरा सप्ताह सबसे उपयुक्त है.

लव-लाइफ: 12 से 14 फरवरी के बीच चंद्रमा का आपकी राशि में होना आपको बहुत ही उत्साहपूर्ण और खुशमिजाज बनाएगा. प्रेम संबंधों में ताजगी आएगी. जो लोग सिंगल हैं, उनकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है जो भविष्य में पार्टनर बन सकता है.

स्वास्थ्य: दूसरे भाव में ग्रहों की स्थिति दांतों और गले की समस्या दे सकती है. गुरु की सीधी दृष्टि आपको बड़ी बीमारियों से बचाए रखेगी.

सावधानी: मीठे का सेवन कम करें.

उपाय: गुरुवार को चने की दाल का दान करें.

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4

मकर राशि वालों को चतुर्ग्रही योग से बड़ी सफलता मिलेगी

मकर राशि: महीने के अधिकांश भाग में आपकी राशि में ग्रहों का जमावड़ा रहेगा. मंगल और शुक्र की युति आपको ऊर्जावान बनाएगी. 15-17 फरवरी को चंद्रमा आपकी राशि में होगा, जो निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाएगा. व्यापार में बड़ा बदलाव संभव है.

करियर-बिजनेस: मंगल का गोचर आपको ‘वर्कहोलिक’ बनाएगा. कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप क्वालिटी की प्रशंसा होगी. नई जिम्मेदारी मिल सकती है. मशीनरी और हार्डवेयर का बिजनेस करने वालों बेहद लाभ देने वाला रहेगा.

लव-लाइफ: इस महीने आपकी राशि में ग्रहों का मेला लगा है. सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध की उपस्थिति आपको बहुत आकर्षक बनाएगी. 15-17 फरवरी को चंद्रमा आपकी राशि में रहेगा. यह समय आपके पार्टनर के लिए आपको समझने का सबसे अच्छा मौका होगा. प्यार में समर्पण बढ़ेगा.

स्वास्थ्य: आपकी राशि में मंगल, बुध और शुक्र का जमावड़ा ऊर्जा तो देगा, लेकिन पित्त की समस्या बढ़ा सकता है. त्वचा पर दाने या जलन हो सकती है.

सावधानी: मसालेदार भोजन से बिल्कुल दूर रहें.

उपाय: शनि देव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं.

शुभ रंग: नीला/काला
शुभ अंक: 10

कुंभ राशि वालों को अचानक लाभ मिलेगा

कुंभ राशि: यह महीना आपके लिए बदलाव का है. राहु पहले से ही आपकी राशि में है और अब सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल भी एक-एक कर आपकी राशि में प्रवेश करेंगे. 17-19 फरवरी को चंद्रमा आपकी राशि में होगा. यह समय आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाएगा

करियर-बिजनेस: 14 फरवरी के बाद जब सूर्य आपकी राशि में आएगा, तो सत्ता और शासन से जुड़े लोगों को लाभ होगा. बड़ी कंपनियों से जॉब ऑफर मिल सकते हैं. राहु और मंगल की युति आपको रिस्क लेने के लिए प्रेरित करेगी. बिजनेस में बड़े बदलाव के संकेत हैं, जो भविष्य में लाभदायक होंगे.

लव-लाइफ: राहु पहले से ही यहाँ है और महीने के उत्तरार्ध में सूर्य, बुध और मंगल भी यहाँ आएंगे. 17-19 फरवरी को चंद्रमा आपकी राशि में रहेगा. लव लाइफ में कुछ अचानक और बड़े बदलाव हो सकते हैं. प्रेम में नयापन आएगा, लेकिन पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

स्वास्थ्य: राहु आपकी राशि में है और 14 फरवरी के बाद सूर्य-बुध भी वहीं आएंगे. यह समय जोड़ों के दर्द और यूरिक एसिड की समस्या बढ़ा सकता है.

सावधानी: भारी व्यायाम के बजाय योग और प्राणायाम करें.

उपाय: पक्षियों को सात तरह का अनाज (सतनाजा) डालें.

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 11

मीन राशि वालों को प्रॉपर्टी और आय में मिलेगी सफलता

मीन राशि: शनि आपकी राशि में विराजमान हैं, जो आपको अनुशासित रहने की प्रेरणा देंगे. लाभ भाव के ग्रह आय में निरंतरता बनाए रखेंगे. 19-21 फरवरी के बीच चंद्रमा आपकी राशि में रहेगा, जिससे आप थोड़े विचलित महसूस कर सकते हैं. बाहरी संबंधों से लाभ होगा.

करियर-बिजनेस: शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से काम का बोझ अधिक रहेगा. धैर्य रखें, मेहनत का फल महीने के अंत तक अवश्य मिलेगा. मेडिकल क्षेत्र के व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है. निवेश के मामले में किसी अनुभवी से सलाह जरूर लें.

लव-लाइफ: शनि आपकी राशि में रहकर आपको रिश्तों में अनुशासन सिखा रहे हैं. 19-21 फरवरी के बीच चंद्रमा आपकी राशि में रहेगा. शुक्र का कुंभ में गोचर आपके गुप्त संबंधों या एकतरफा प्यार को बढ़ावा दे सकता है. पार्टनर के साथ अध्यात्मिक जुड़ाव महसूस करेंगे.

स्वास्थ्य: आपकी राशि में शनि विराजमान हैं, जो आपको आलस्य और थकान दे सकते हैं. पैरों और घुटनों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है.

सावधानी: चलते समय सावधानी बरतें, गिरने या चोट लगने का डर है.

उपाय: “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जाप करें.

शुभ रंग: सुनहरा पीला
शुभ अंक: 12

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read :- Saptahik Rashifal: 01 से 07 फरवरी के बीच इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, बाकी रहें सावधान, पढ़ें सप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola