क्या आपका नाम A से शुरू होता है? जानें कौन-से देवता हैं आपके लिए शुभ
A Letter Name Personality Traits
A Letter Name Personality traits:यह कहा जाता है कि प्रत्येक अक्षर की अपनी विशेष ऊर्जा और उससे संबंधित गुण होते हैं। किसी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके व्यक्तित्व, स्वभाव और अन्य कई पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान कर सकता है। अंग्रेजी के पहले अक्षर A से शुरू होने वाले व्यक्तियों को किन देवताओं कि पूजा करनी चाहिए. आइए जानते हैं...
A Letter Name Personality: हर नाम एक ऊर्जा लेकर आता है, और हमारे नाम का पहला अक्षर हमारे व्यक्तित्व, सोच और जीवन की दिशा को काफी हद तक प्रभावित करता है. वैदिक ज्योतिष और नामांक शास्त्र के अनुसार, “A” नाम से शुरू होने वाले लोगों में लीडरशिप क्वालिटी, आत्मविश्वास और तेज निर्णय लेने की क्षमता होती है. ऐसे लोग महत्वाकांक्षी होते हैं, और हमेशा आगे बढ़ने की चाहत रखते हैं. लेकिन कई बार अत्यधिक सोच या जल्दबाजी के कारण वे अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं. ऐसे में इनकी ऊर्जा को सही दिशा देने और जीवन में आने वाले अवरोधों को दूर करने के लिए एक विशेष देवता की पूजा बेहद लाभकारी मानी जाती है. वो देवता हैं भगवान श्री गणेश, जिन्हें विघ्नहर्ता, बुद्धिदाता और कार्यों में सफलता के मार्गदर्शक माना जाता है. यदि आपका नाम “A” से शुरू होता है जैसे कि अंकित, अमन, अदिती, अंजली आदि तो आपको जरूर जानना चाहिए कि कैसे गणेश जी की आराधना से आप अपने करियर, पढ़ाई और जीवन में आने वाली रुकावटों को दूर कर सकते हैं. आगे हम आपको बताएंगे इससे जुड़ी 5 अचूक और आसान उपाय, जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं.
क्यों करें गणेश जी की पूजा?
“A” नाम का पहला अक्षर अंग्रेजी वर्णमाला का प्रारंभ है, जिसे “आरंभ” या “शुभ शुरुआत” से जोड़ा जाता है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार “A” नाम वाले लोग मेष या वृष राशि से संबंधित हो सकते हैं, जो मंगल और शुक्र ग्रहों से प्रभावित होते हैं. भगवान गणेश को सभी कार्यों की शुरुआत से पहले पूजने का विधान है. वे विघ्नहर्ता, बुद्धिदाता और सफलता के स्वामी माने जाते हैं. “A” नाम वाले लोग जीवन में तेजी से आगे बढ़ना चाहते हैं, इसलिए उन्हें स्थिरता, निर्णय शक्ति और विघ्नों से मुक्ति के लिए गणेश जी की आराधना करनी चाहिए.
11 या 12 मई 2025, जानें Vaishakh Purnima की सही तिथि, पूजा और कथा एक साथ
करियर में सफलता के अचूक उपाय “A” नाम वालों के लिए
- प्रत्येक बुधवार को दूर्वा (हरी घास) अर्पित करें गणेश जी को इससे बुद्धि तेज होती है और निर्णय लेने की शक्ति बढ़ती है.
- “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करें
- यह मंत्र विघ्नों को दूर करता है और करियर में स्थिरता लाता है.
- गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें
- खासकर परीक्षा या नौकरी इंटरव्यू से पहले करने पर यह बेहद शुभ फल देता है.
- शुक्ल पक्ष के प्रथम बुधवार से शुरू करें कोई भी नया कार्य
- यह समय गणेश जी का विशेष समय होता है. सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है.
- गणेश जी को मोदक, बेसन लड्डू या गुड़ चना का भोग लगाएं इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और कार्यों में शुभ फल प्राप्त होते हैं.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










