सुबह की ये 8 आदतें बदलेगी आपकी लव लाइफ, रिश्ता होगा मजबूत, पार्टनर बोलेगा- भगवान ऐसी किस्मत सबको दें

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

साथ में चाय की चुस्की लेते कपल्स, Pic Credit- Freepik

Relationship Tips: भागदौड़ भरी जिंदगी में रिश्तों में दूरी बढ़ रही है. अगर कपल्स रोज सुबह कुछ अच्छी आदतें अपनाएं, तो प्यार, भरोसा और समझ मजबूत हो सकती है. जानिए ऐसे 8 काम जो हर कपल को सुबह जरूर करने चाहिए.

विज्ञापन

Relationship Tips: भागदौड़ भरी जिंदगी, काम का दबाव और डिजिटल डिस्टर्बेंस के बीच रिश्तों में दूरियां बढ़ना आम बात होती जा रही है. कई बार कपल्स को यह एहसास भी नहीं होता कि छोटी-छोटी लापरवाहियां रिश्ते में तनाव की वजह बन रही हैं. लेकिन कई रिलेशनशिप एक्सपर्ट की मानें तो अगर कपल्स दिन की शुरुआत कुछ अच्छी आदतों के साथ करें, तो रिश्ते में प्यार, भरोसा और समझ अपने आप मजबूत होने लगती है. आइए जानते हैं ऐसे 8 काम, जिन्हें हर कपल को रोज सुबह जरूर करना चाहिए.

मुस्कान और गुड मॉर्निंग कहना

सुबह की एक प्यारी मुस्कान और “गुड मॉर्निंग” रिश्ते में पॉजिटिव एनर्जी भर देता है. यह छोटा सा कदम दिनभर के लिए भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करता है.

आंखों में आंखें डालकर कुछ पल बात करना

सुबह उठते ही मोबाइल देखने के बजाय कुछ मिनट एक-दूसरे से आमने-सामने बात करें. इससे पार्टनर को महत्व और अपनापन महसूस होता है.

Also Read: Bridal Pre Glow Drinks For Skin: शादी से पहले पाना है चेहरे पर ग्लो, तो आज ही पीना शुरू करें 6 ब्राइडल प्री-ग्लो ड्रिंक्स

धन्यवाद कहना न भूलें

चाहे चाय बनाना हो या कोई छोटी मदद, सुबह “थैंक यू” कहना रिश्ते में सम्मान और समझ बढ़ाता है. लेकिन यही चीज कई लोग नहीं करते हैं.

एक-दूसरे के दिन की प्लानिंग पूछें

जब आप दफ्तर के लिए निकल रहे हैं तो आज का दिन कैसा रहेगा या क्या खास काम है. ये पूछना पार्टनर को भावनात्मक सपोर्ट देने जैसा होता है.

साथ में चाय या नाश्ता करें

कम से कम कुछ मिनट साथ बैठकर चाय या नाश्ता जरूर करें. इससे रिश्ते में संवाद और अपनापन बढ़ाता है.

हल्का सा फिजिकल टच जरूरी

हल्का सा गले लगाना, हाथ पकड़ना या माथे पर किस, ये छोटे इशारे रिश्ते में भरोसा और सुरक्षा का एहसास कराते हैं और अगर आप ये चीज सुबह सुबह कर लें. अगर आप दफ्तर के लिए निकले तो यह चीज उन्हें स्पेशल फील कराता है.

शिकायतों की शुरुआत सुबह न करें

सुबह का समय पॉजिटिव शुरुआत के लिए होता है. पुराने झगड़े या शिकायतों को सुबह उठते ही न दोहराएं.

एक-दूसरे के लिए अच्छी कामना करें

घर से निकलते वक्त “अपना ख्याल रखना” जैसे शब्द रिश्ते में अपनापन और भावनात्मक मजबूती लाते हैं.

Also Read: भीड़ नहीं, सिर्फ खूबसूरती! रांची के पास ये जगहें देखेंगे तो भूल जाएंगे लौटना 

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola