ePaper

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (30 जुलाई 2023 से 5 अगस्त 2023): कुछ ऐसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Updated at : 05 Aug 2023 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (30 जुलाई 2023 से 5 अगस्त 2023): कुछ ऐसा रहेगा आने वाला सप्ताह

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (30 जुलाई 2023 से 5 अगस्त 2023): साल 2023 का सातवें महीने यानी जुलाई के अंतिम दो दिन बाकी है और अगस्त माह शुरू होने वाला है. मेष से मीन राशिवालों के लिए आने वाले सप्ताह वैसे तो औसत रहेगी, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन
undefined

मेष साप्ताहिक राशिफल

ओवरथिंकिंग से दूर रहें, किसी को जज ना करें. वर्कप्लेस में विस्डम बढ़ेगी, आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभकारी साबित होंगे.

undefined

वृष साप्ताहिक राशिफल

कामकाज के मोर्चे पर, शनि के दशवें भाव में मौजूद होने के कारण आपकी पूर्व की कड़ी मेहनत, इस सप्ताह ज़रूर रंग लाएगी.जिससे आप पदोन्नति प्राप्त करने में सफल रहेंगे.

undefined

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

आपकी राशि के लोगों के लिये इस सप्ताह का समय काल, शिक्षा से जुड़े मामलों के लिए सामान्य से कम अच्छा होगा.क्योंकि इस दौरान आपको पाठ्यक्रम का अभ्यास करते हुए, कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

undefined

कर्क साप्ताहिक राशिफल

सामाजिक उत्सवों में आपकी सहभागिता, आपको समाज के कई प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाने का अवसर देगी.ऐसे में इन सभी अवसरों को अपने हाथों से न जाने देते हुए, उनका उत्तम से उत्तम लाभ उठाने का प्रयास करें.

undefined

सिंह साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको शुरुआत से ही, अपने माता-पिता की सेहत के प्रति सजकता बरतने की ज़रूरत होगी.इसके लिए उनके साथ समय व्यतीत करते हुए, उनकी सेहत का ध्यान रखें और ज़रूरत पड़ने पर उन्हें किसी अच्छे डॉक्टर के पास जांच के लिए लेकर जाएं.

undefined

कन्या साप्ताहिक राशिफल

यदि आप उच्च शिक्षा ग्रहण करने का सोच रहे हैं तो, उसके लिए भी ये समय विशेष अच्छा रहेगा.क्योंकि आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे.परंतु प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस समय, थोड़ी अधिक मेहनत जारी रखनी होगी.

undefined

तुला साप्ताहिक राशिफल

यदि आपने अपने बड़े भाई-बहन से किसी प्रकार का कोई आर्थिक सहयोग माँगा था तो, आपको उसमें प्रतिकूल परिणामों की प्राप्ति होगी.क्योंकि संभव है कि आपके भाई-बहन आपको अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए, किसी भी प्रकार की मदद देने से इंकार कर दें

undefined

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको अपनी होशियारी और प्रभाव का उपयोग, घरेलू संवेदनशील मुद्दों को हल करने के लिए ही करना चाहिए.अन्यथा आपको लेकर दूसरों के मन में गलत छवि बन सकती है.

undefined

धनु साप्ताहिक राशिफल

इस पूरे ही सप्ताह आपको इस बात का भली-भाँती शुरुआत से ही ध्यान रखने की ज़रूरत होगी.बुध के नौवें भाव में मौजूद होने के फलस्वरूप इस सप्ताह हॉस्टल या बोर्डिंग स्कूल में रह रहे छात्रों को थोड़ा विशेष ध्यान रखते हुए, अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी.

undefined

मकर साप्ताहिक राशिफल

नौकरी करने वाले लोगों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा क्योंकि इस दौरान कई ग्रहों की उपस्थिति के परिणामस्वरूप, आपको महान अवलोकन और विश्लेषणात्मक कौशल प्राप्त करने में मदद मिलेगी, जो आपको करियर के मामले में आगे बढ़ने में आपकी भरपूर मदद करेगा.

undefined

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

जो छात्र किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, उन्हें इस सप्ताह सफलता तो प्राप्त होगी, लेकिन उसके लिए उन्हें खुद को सर्वोपरि न समझते हुए, विषयों को समझने में दूसरो की मदद लेने की भी आवश्यकता होगी.

undefined

मीन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको सामान्य से कम मेहनत करनी होगी क्योंकि इस समय अवधि में आपको अपनी मेहनत के उत्तम परिणाम मिलने के योग बनेंगे, जिससे आपकी स्थिति भी बेहतर होगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola