ePaper

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (25-31 दिसंबर 2022): जातकों के लिए कैसा रहेगा साल का आखिरी सप्ताह?

Updated at : 26 Dec 2022 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (25-31 दिसंबर 2022): जातकों के लिए कैसा रहेगा साल का आखिरी सप्ताह?

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (25-31 दिसंबर 2022): साल का आखिरी महीना यानी दिसंबर 2022 का तीसरा सप्ताह शुरू हो चुका है. मेष से मीन राशिवालों के लिए दिसंबर माह और इस साल का आखिरी सप्ताह वैसे तो औसत रहेगी, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार सप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन
undefined

मेष साप्ताहिक राशिफल

मेष के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में ही संतान से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा. . युवा वर्ग पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें, क्योंकि हो सकता है इस सप्ताह शहर से कहीं बाहर जाना पड़े. अपनी मौसी या बहन के लिए उपहार लाकर दें, इससे वह खुश होंगी. उनके साथ अपने संबंधों को मधुर रखने का प्रयास करें.

undefined

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है, लेकिन जीवनसाथी की डायबिटीज चिंता कारण बन सकती है. आपको अपनी किसी गलती के लिए पछतावा होगा.कुछ खर्चे में आप कटौती करने पर सोच विचार कर सकते हैं. सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी पर जोर देना होगा, क्योंकि इस सप्ताह परीक्षा को पास करने में सफल हो सकते हैं.

undefined

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

आपके परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। घर परिवार में किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन हो सकता है। चोट लग सकती है. इसलिए ध्यान रखें. विद्यार्थी नए पाठ का अध्ययन करने के साथ ही पुराने पढ़े हुए पाठ का रिवीजन भी करते चलें, गवर्नमेंट जॉब की तैयारी करने वालों को आलस्य से बचना होगा.

undefined

कर्क साप्ताहिक राशिफल

युवाओं को दिखावें में पैसा खर्च करने से बचना चाहिए. सभी के सामने खुद को संस्कारित व्यक्ति की भांति प्रदर्शित करना है. आप व्यस्त रहने के कारण इधर-उधर के कामों पर ध्यान नहीं लगाएंगे, जिससे आपके कुछ काम लटक सकते हैं। माता-पिता की सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें. बिजनेस में लाभ मिल सकता है. अच्छी डील फाइनल हो सकती है.

undefined

सिंह साप्ताहिक राशिफल

यदि आप अपने पारिवारिक रिश्तों को लेकर कुछ उलझन में चल रहे हैं, तो आपको उसमें सावधानी बरतनी होगी. सप्ताह के मध्य काम की व्यस्तता बढ़ सकती है. शत्रु हानि पहुंचाने का कार्य कर सकते हैं. बिजनेस के मामल में लाभ की स्थिति बन सकती है. युवा पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर भी ध्यान दें और खुद को हर मामले में अपडेट रखें.

undefined

कन्या साप्ताहिक राशिफल

धन के मामलें विशेष सावधानी बरतें, हानि का योग बना हुआ है. नया निवेश करने जा रहे हैं तो अभी इंतजार कर लें. युवाओं को अपनी चंचलता छोड़नी होगी, यही चंचलता उन्हें दूसरों के सामने शर्मिंदा करा सकती है. आपको आज किसी काम को पूरा होने का डर सताता रहेगा, जिसके लिए आपको अपने मित्रों से बातचीत भी करनी होगी.

undefined

तुला साप्ताहिक राशिफल

विदेश से भी लाभ की स्थिति बनी हुई है. बिजनेस में कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं. घर परिवार में चल रही अनबन को बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा व दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय ले तो बेहतर रहेगा. बाजार की वस्तुओं का सेवन करने से बचना होगा, अन्यथा अपच, उल्टी आदि होने की आशंका बनी रहेगी.

undefined

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

संतान को और किसी अच्छी नौकरी या बिजनेस करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और जीवनसाथी को आप ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने लाभ कराने लेकर जा सकते हैं. युवा अपने मन के नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें, सदैव सकारात्मक विचारों पर चिंतन करें. ऑफिस में कुछ भी नया करने से पहले असलियत से अवश्य रूबरू हो लें. नहीं तो गलत असर पड़ सकता है.

undefined

धनु साप्ताहिक राशिफल

आने वाले सात दिन आपके लिए धन के मामले में शुभ होंगे. बस नया कर्ज आदि न लें. कारोबारियों को अपने यहां अधीनस्थों के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, उनका सम्मान करेंगे तो वह मन लगा कर काम भी करेंगे. जीवन साथी से आज आप यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रहे हैं, तो उसे बातचीत के जरिए समाप्त होगा.

undefined

मकर साप्ताहिक राशिफल

युवाओं को बुरे लोगों की संगत से बचने का प्रयास करना चाहिए, यह संगत ही आपको आगे बढ़ने से रोकेगी. सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगो की आज कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जो उनके लिए लाभदायक रहेगी. इस हफ्ते धन के मामले में सावधानी बरतें. लव पार्टनर से तकरार हो सकती है.

undefined

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

बिजनेस में लाभ के लिए इस हफ्ते अधिक परिश्रम करना होगा. तकनीकी दिक्कतों के कारण लाभ प्रभावित होगा. युवा बचत करने की कला सीखें, क्योंकि आज की बचत ही कल के लिए पूंजी का निर्माण करेगी. तकनीकी दिक्कतों के कारण लाभ प्रभावित होगा. तय समय में वादा पूरा न कर पाने के लिए आपकी छवि भी पर असर आ सकता है.

undefined

मीन साप्ताहिक राशिफल

स्टील के व्यापारियों को इस सप्ताह अच्छा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा. युवाओं को अपने स्वभाव में विनम्रता रखनी होगी. आप किसी धन के लेनदेन पर सावधानी बरतें और अपनी आंख व कान खुले रखें.विवाह की बात आगे बढ़ सकती है. दांपत्य जीवन में चली आ रही दिक्कत दूर होगी. जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेगीं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola