ePaper

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (24 दिसंबर 2023 से 30 दिसंबर 2023): जानें कैसा रहेगा आपके लिए साल का अंतिम सप्ताह

Updated at : 24 Dec 2023 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (24 दिसंबर 2023 से 30 दिसंबर 2023): जानें कैसा रहेगा आपके लिए साल का अंतिम सप्ताह

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (24 दिसंबर 2023 से 30 दिसंबर 2023): साल 2023 का बारहवें महीने यानी दिसंबर 2023 का चौथा और साल का अंतिम सप्ताह शुरू वाला है. मेष से मीन राशिवालों के दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन
undefined

मेष साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए ये बेहद ज़रूरी होगा कि, उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य की जाँच अपने तरीके से अच्छी तरह कर लें और उसके बाद ही किसी भी निर्णय पर पहुंचे. वो छात्र जो उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे है, उनके लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा.

उपाय: रोज़ 27 बार ‘ॐ भौमाय नम:’ मंत्र का जाप करें.

undefined

वृष साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप अपने वैवाहिक जीवन में, कुछ बोरियत महसूस कर सकते हैं. ऐसे में आपको ये समझना होगा कि समय के साथ, हर रिश्ता पुराना होता है. इसलिए आपको अपने उबाऊ होते शादीशुदा जीवन को बेहतर करने के लिए, उसमें साथी संग कुछ रोमांच ढूंढने की ज़रूरत होगी.

उपाय: रोज़ श्री सूक्‍तम का पाठ करें.

undefined

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

एक सप्ताह पलक झपकाते ही ग़ायब हो जाता है, जिसके बाद आपको समय की कमी से परेशानी हो सकती है. इसलिए अब आलस्य को ख़ुद पर हावी न होने दें और बाक़ी बचे कामों को झटपट हाथ में लेते हुए उसे पूरा करने की कोशिश करें.

उपाय: रोज़ 14 बार ‘ॐ बुधाय नम:’ मंत्र का जाप करें.

undefined

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस हफ्ते आप शिक्षा के संदर्भ में, विदेशी यात्रा पर भी जा सकते हैं. संक्षेप में यह सप्ताह आपको अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित कर रहा है, इसलिए मेहनत कीजिए और आगे बढ़ते हुए, अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करें.

उपाय: रोज़ ललिता सहस्‍त्रनाम का पाठ करें.

undefined

सिंह साप्ताहिक राशिफल

में आपके जीवन में अनेकों अवसर ऐसे भी आएँगे जब उनको कम मेहनत के बाद भी, अपनी शिक्षा में इच्छा से ज्यादा अंक प्राप्त हो सकेंगे. क्योंकि इस दौरान आपका मन शिक्षा के प्रति केंद्रित रहेगा. जिससे अपनी शिक्षा की प्रगति की दिशा में, ये समय आपके लिए एक अच्छा सप्ताह साबित होगा.

उपाय: रोज़ 21 बार ‘ॐ भास्‍कराय नम:’ का जाप करें

undefined

कन्या साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह छात्र अपना मन शिक्षा से भर्मित पाएंगे, जिसका सबसे मुख्य कारण घर-परिवार में किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. ऐसे में जब भी समय मिले उसे बर्बाद करने की जगह एकांत में जाकर अपनी पढ़ाई-लिखाई करें.

उपाय: बुधवार के दिन गरीब लोगों को खाना खिलाएं.

undefined

तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह छात्रों को स्वस्थ रहने के लिए, संतुलित आहार लेने की जरुरत है. क्योंकि खराब स्वास्थ्य की वजह से संभव है कि, शिक्षा अर्जित करने की आपकी गति बाधित हो. ऐसे में आपको इस कारण बहुत सी परेशानियों का सामना भी करना होगा, इसलिए शुरुआत से भी अपनी सेहत को लेकर ज़रा भी लापरवाही न बरतें.

उपाय: मंगलवार के दिन केतु ग्रह को प्रसन्‍न करने के लिए यज्ञ-हवन करें.

undefined

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

ये सप्ताह अच्छा रहेगा. खासतौर से इस हफ्ते की शुरुआत आपसे अधिक मेहनत कराएगी, परंतु इसके बाद आप कम मेहनत करके भी अधिक अंक प्राप्त कर सकेंगे.

उपाय: रोज़ 41 बार ‘ॐ नमो नारायण’ का जाप करें.

undefined

धनु साप्ताहिक राशिफल

आपके मन में, कुछ मायूसी का भाव उत्पन्न हो सकता है. ऐसे में आपके लिए बेहतर यही होगा कि उनके साथ आपको बैठकर बातचीत के ज़रिए, हर मामला सुलझाने का प्रयास करना होगा. तभी आप परिस्थितियों को बेहतर कर सकते हैं. इस सप्ताह यदि शिक्षा या किसी विषय को लेकर छात्रों के मन में कोई संदेह था तो, वो पूरी तरह दूर हो जाएंगे.

उपाय: बृहस्‍पतिवार के दिन गरीब ब्राह्मण को अन्‍न दान करें.

undefined

मकर साप्ताहिक राशिफल

इस समय शुरुआत से ही कार्यक्षेत्र पर, कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है. जिससे आपके करियर में तो उन्नति होगी, परंतु ये नई जिम्मेदारियाँ आपको कुछ मानसिक तनाव दे सकती हैं.

उपाय: रोज़ 44 बार ‘ॐ मंदाय नम:’ का जाप करें.

undefined

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

आपका धन इस बार भी अटक सकता हैं. दूसरों के प्रयासों में से आपका बेमतलब नुक्स निकालना, इस सप्ताह परिवार के कुछ सदस्यों से आपका झगड़ा करा सकता है. इसलिए अपनी इस आदत में बदलाव लेकर आएं और दूसरों के काम की प्रशंसा करें, न की उनके काम में से कमी निकालें.

उपाय: शनिवार के दिन शनि देव को प्रसन्‍न करने के लिए यज्ञ-हवन करें.

undefined

मीन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको अपने बच्चों की बातों पर, अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है. क्योंकि आपको इस बात को समझना होगा कि भले ही वो आपसे छोटे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वो हमेशा गलत होंगे.

उपाय: रोज़ 21 बार ‘ॐ गुरुवे नम:’ का जाप करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola