साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2023): कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह, यहां देखें

Updated:
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (2 अप्रैल  से 8 अप्रैल 2023): कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह, यहां देखें

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2023): साल 2023 का तीसरे महीना यानी अप्रैल 2023 की शुरूआत हो गई है. मेष से मीन राशिवालों के लिए मार्च माह का तीसरे सप्ताह वैसे तो औसत रहेगी, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन
undefined

मेष साप्ताहिक राशिफल
परिवार में पिता जी की सेहत में गिरावट आ सकती है अथवा उनसे मतभेद हो सकता है.सप्ताहांत में लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं.आर्थिक क्षेत्र की बात करें तो आमदनी सामान्य रूप से बढ़ेगी.

undefined

वृष साप्ताहिक राशिफल

आपके कर्म स्थान में केतु होने से नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न रखें.दूसरों के भरोसे काम नहीं छोड़ें.सप्ताह के आखरी दिन मन की उदासीनता शांत होगी.

undefined

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी.हरा व नीला रंग शुभ है.जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं.प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें.

undefined

कर्क साप्ताहिक राशिफल

कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत के बल पर आगे बढ़ेंगे.संतान अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी.वहीं परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

undefined

सिंह साप्ताहिक राशिफल

उधार-वसूली करने में बेकार समय बर्बाद न करें.व्यर्थ भ्रमण होगा.शारीरिक कष्ट होगा.काम में आवश्यकता से अधिक व्यस्तता से थकावट अनुभव करेंगे.प्रवाह के विरुद्ध चलने जैसा अनुभव करेंगे.

undefined

कन्या साप्ताहिक राशिफल

कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे.शनि से सम्बंधित द्रव्यों उड़द व तेल का शनिवार व बुधवार को दान करते रहें.सफेद व हरा रंग शुभ है.

undefined

तुला साप्ताहिक राशिफल

पारिवारिक जीवन संतोष पूर्ण रहेगा.हालाँकि व्यस्तता के कारण परिवार को कम समय दे पाएंगे.भाई-बहनों को किसी प्रकार का कष्ट हो सकता है.

undefined

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

जीवनसाथी अथवा ससुराल पक्ष से लाभ की संभावना अधिक रहेगी.इस समय धार्मिक विषय में आपको रुचि बढ़ेगी.इसके बाद के समय में चंद्र आपकी राशि से भाग्य स्थान में रहेगा, जो भाग्योदय का संकेत दे रहा है.

undefined

धनु साप्ताहिक राशिफल

आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे.राजनीति में पद प्राप्ति की सम्भावना है.सफेद व नारंगी रंग शुभ है.अन्न दान करते रहें.

undefined

मकर साप्ताहिक राशिफल

सरकारी कामों में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.सहयोगी भी आपके कार्य में हाथ बटाएंगे.संतान आनंदपूर्ण जीवन व्यतीत करेगी.वहीं विद्यार्थी अपने छात्र जीवन को इंज्वॉय करेंगे.

undefined

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

जो लोग सृजनात्मक विषयों से जुड़े हैं वे इस दौरान अच्छी कमाई कर सकेंगे.इस समय आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा.सप्ताह के अंतिम दिन जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है.

undefined

मीन साप्ताहिक राशिफल

होंगे.गुरु व शुक्र व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति देंगे.नारंगी व सफेद रंग शुभ है.स्वास्थ्य सुख में प्रगति होगी.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola