ePaper

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (12 फरवरी से 18 फरवरी 2023): जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह ?

Updated at : 12 Feb 2023 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (12 फरवरी  से 18 फरवरी 2023): जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह ?

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (12 फरवरी से 18 फरवरी 2023): साल 2023 का दूसरे महीना यानी फरवरी 2023 की शुरूआत हो गई है. मेष से मीन राशिवालों के लिए फरवरी माह का तीसरे सप्ताह वैसे तो औसत रहेगी, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन
undefined

मेष साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम में मनचाही सफलता पाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने की जरूरत रहेगी. सप्ताह की शुरुआत में आवश्यक कार्यों में अनावश्यक विलंब होने से मन खिन्न रहेगा.

undefined

वृष साप्ताहिक राशिफल

वृष  राशि के युवाओं के मन में इस सप्ताह कुछ असुरक्षा की भावना रहेगी, अज्ञात भय को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है. परिवार में अपने बड़े भाई के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें, उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है.

undefined

मिथुन साप्ताहिक राशिफल
आपका पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं भाईयों के साथ संतान एवं भाग्य का सहयोग मिलेगा. नई संपत्ति को खरीदने का मन बनेगा एवं मंगल एवं बुधवार को आय की कमी दूर होगी. आपको मानसिक तनाव रह सकता है.

undefined

कर्क साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि के लोगों को इस सप्ताह कामकाज में कुछेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. सप्ताह की शुरुआत में ही करियर या फिर कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है.

undefined

सिंह साप्ताहिक राशिफल
सिंह  राशि के जातकों को इस सप्ताह  आराम का परित्याग करते हुए सारा फोकस अपने कार्य पर ही करना होगा. पिता के अनुशासित व्यवहार से आप कुछ परेशान हो सकते हैं, लेकिन अनुशासन का पालन तो करना ही चाहिए.  

undefined

कन्या साप्ताहिक राशिफल
कार्यों के प्रति अरुचि हो सकती है. जमा पूंजी में वृद्धि का योग है. मंगलवार तक घर पर ही रहने का मन होगा. महत्वपूर्ण कार्यो में दूसरों पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है.

undefined

तुला साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह अधूरे कार्य को पूरा करने और पूर्व में की गई गलतियों को सुधारने के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से स्वजनों के साथ पैदा हुई गलतफहमी दूर होगी. पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी.

undefined

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
इस बार अनुकूल वातावरण मिलेगा जिन कामों को करने में उन्हें काफी समय लगता था, उन्हें वह आसानी से कर सकेंगे. आपको अपने कामकाज के साथ धर्म कर्म भी करते रहना चाहिए, किसी जरूरतमंद की मदद करने से पीछे नहीं हटना चाहिए.

undefined

धनु  साप्ताहिक राशिफल
अच्छी आय से प्रसन्नता बनी रहेंगी. कार्य समय पर होंगे एवं सहयोग भी प्राप्त होगा. ऋण संबंधी मामलों का निपटारा होगा. विवादित मामलों में विजय की प्राप्ति होगी. बुध एवं गुरुवार को घर से बाहर सावधानी बरतें

undefined

मकर साप्ताहिक राशिफल
अच्छी आय से प्रसन्नता बनी रहेंगी. कार्य समय पर होंगे एवं सहयोग भी प्राप्त होगा. ऋण संबंधी मामलों का निपटारा होगा. विवादित मामलों में विजय की प्राप्ति होगी. बुध एवं गुरुवार को घर से बाहर सावधानी बरतें.

undefined

कुंभ साप्ताहिक राशिफल
आलस्य से दूर रहें क्योंकि यह आलस्य ही आपको अपने कर्म से भटका सकता है. क्षणिक क्रोध व विवादों से दूर रहें नहीं तो बेवजह ही दूसरों के सामने आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है.

undefined

मीन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह बाधाएं आपकी तरक्की को सिमित कर सकती  हैं एवं व्यय अधिक होने से चिंताएं बढ़ेंगी. ऋण लेने का विचार त्याग करें. मंगल-बुधवार से राहत महसूस करेंगें एवं मित्रों की मदद से आंशिक सफलताएं भी मिलेंगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola