ePaper

Weekly Horoscope: इस हफ्ते कौन चमकेगा और किसे रहना होगा सतर्क? जानिए मेष से लेकर मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

Updated at : 18 Jul 2025 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
Weekly horosocope 20 to 26 July 2025 in Hindi

Weekly horosocope 20 to 26 July 2025

Weekly Horoscope: इस सप्ताह 20 से 26 जुलाई 2025 के बीच ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और बदलाव लेकर आ रही है. जानिए किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे बरतनी होगी सावधानी. मेष से मीन तक, हर राशि के लिए क्या खास है इस सप्ताह.

विज्ञापन

Weekly Horoscope 20 To 26 July 2025: इस सप्ताह ग्रहों की चाल कई राशियों के जीवन में बदलाव और नई संभावनाओं के संकेत दे रही है. सूर्य और बुध की युति से सोचने‑समझने की शक्ति बढ़ेगी, जबकि चंद्रमा के प्रभाव से भावनाओं में उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है. यह समय करियर, संबंधों और सेहत को संतुलित रखने का है. आइए जानें, आपकी राशि के लिए यह सप्ताह क्या लेकर आया है.

मेष (Aries)

कामकाज में ज़िम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आत्मविश्वास से सफलता संभव है. परिवार में सामंजस्य बना रहेगा. प्रेम में पारदर्शिता बनाए रखें, तभी रिश्ते में गहराई आएगी.

Aries Weekly Horoscope: मेष राशि वालों का दांपत्य जीवन में खटास आ सकती है, देखें 20 जुलाई से 26 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल 

वृषभ (Taurus)

लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं. दांपत्य जीवन में संवाद से बिगड़े रिश्ते सुधरेंगे. खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है. आर्थिक सोच में व्यावहारिकता लाएं.

Taurus Weekly Horoscope: वृषभ राशि वालों के लिए कर्ज चुकाने के लिए समय अनुकूल है, देखें 20 जुलाई से 26 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन (Gemini)

बोलचाल में असर रहेगा जिससे कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा, लेकिन जल्दबाज़ी से बचें. सोच-समझकर निर्णय लें.

Gemini Weekly Horoscope: मिथुन राशि वाले अपनी उलझनें शांत दिमाग से सुलझाएं, देखें 20 जुलाई से 26 जुलाई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कर्क (Cancer)

भावनात्मक असंतुलन रिश्तों में परेशानी ला सकता है. धैर्य से काम लें. प्रोफेशनल मोर्चे पर परिश्रम से लाभ होगा. स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहें.

Cancer Weekly Horoscope: कर्क राशि वाले भावनाओं की जगह विवेक से निर्णय लें, देखें 20 जुलाई से 26 जुलाई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

सिंह (Leo)

आपका आत्मबल और रचनात्मक सोच इस सप्ताह चमक बिखेरेगी. प्रेम में सकारात्मकता रहेगी. सिंगल जातकों के लिए कोई खास व्यक्ति जीवन में दस्तक दे सकता है.

Leo Weekly Horoscope: इस सप्ताह सिंह राशि वाले आर्थिक संतुलन बनाए रख, देखें 20-26 जुलाई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कन्या (Virgo)

घर-परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे. कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है. स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें.

Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि वालों के लिए निवेश के लिए अनुकूल नहीं है, देखें 20 जुलाई से 26 जुलाई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

तुला (Libra)

सप्ताह की शुरुआत में असमंजस की स्थिति हो सकती है, लेकिन धैर्य से चीजें सुधरेंगी. आर्थिक लाभ संभव है. रिश्तों में ईमानदारी और स्पष्टता जरूरी है.

Libra Weekly Horoscope: इस सप्ताह तुला राशि वालों के आवश्यक खर्च सामने आ सकते हैं, जानें 20 जुलाई से 26 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल 

वृश्चिक (Scorpio)

ग्रहों की स्थिति अनुकूल है. कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी. परिवार में सामंजस्य बना रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग आपको भावनात्मक स्थिरता देगा.

Scorpio Weekly Horoscope: वृश्चिक राशि वालों को रक्तचाप की शिकायत हो सकती है, जानें 20 जुलाई से 26 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

धनु (Sagittarius)

यात्रा के योग हैं, जिससे नई प्रेरणा मिलेगी. प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी. छात्र और युवा वर्ग के लिए यह समय फायदेमंद रहेगा.

Sagittarius Weekly Horoscope: धनु राशि वालों की पदोन्नति की संभावना बन रही है, देखें 20 जुलाई से 26 जुलाई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

मकर (Capricorn)

यह सप्ताह आत्मचिंतन और योजना बनाने का है. निवेश सोच-समझकर करें. रिश्तों में शांति बनाए रखने के लिए धैर्य रखें. करियर में स्थिरता बनी रहेगी.

Capricorn Weekly Horoscope: मकर राशि वालों की रुकी हुई धनराशि भी प्राप्त हो सकती है, जानें 20 जुलाई से 26 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

कुंभ (Aquarius)

सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी. नए लोगों से संपर्क होगा, जो भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकते हैं. लव लाइफ में ताजगी महसूस होगी.

Aquarius Weekly Horoscope: कुंभ राशि वालों के पुराने विवाद फिर से उभर सकते हैं, जानें 20 जुलाई से 26 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

मीन (Pisces)

भावनाओं में बहने से बचें. कोई बड़ा फैसला सोच-विचार के बाद ही लें. सेहत को लेकर लापरवाही न करें. परिवार में शांति और सहयोग का माहौल रहेगा.

Pisces Weekly Horoscope: मीन राशि वालों की खर्चों में वृद्धि हो सकती है, देखें 20 जुलाई से 26 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola