Weekly Horoscope 11 To 17 August 2025: क्या कहतें हैं आपकी सितारे, जानें मेष से लेकर मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Aug 2025 6:12 AM
Weekly Horoscope 11 To 17 August 2025 in Hindi (PC: Freepik)
Weekly Horoscope 11 To 17 August 2025: 11 से 17 अगस्त 2025 का सप्ताह ग्रहों और नक्षत्रों के खास संगम से प्रभावित होगा. इस दौरान कई राशियों के लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं, जबकि कुछ को सावधानी की आवश्यकता होगी. जानें, प्रेम, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर ग्रहों का क्या असर पड़ेगा.
Weekly Horoscope : हिंदू पंचांग के अनुसार, इस सप्ताह की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है. ग्रहों की विशेष चाल और नक्षत्रों का संगम इस अवधि को खास बना रहा है. आने वाले दिनों में आपको बदलाव, नए अवसर और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जो जीवन में नई दिशा देंगे. इस सप्ताह का ग्रह गोचर स्वास्थ्य, भाई-बहनों से संबंध, संतान सहयोग और करियर में प्रगति के दृष्टिकोण से विशेष महत्व रखता है. आइए, जानते हैं आपकी राशि के लिए इस सप्ताह क्या खास लेकर आया है.
मेष (Aries)
इस सप्ताह आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और करियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे. व्यवसाय में नए अनुबंध बन सकते हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर खानपान में लापरवाही न करें.
Saptahik Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
वृषभ (Taurus)
ग्रह गोचर आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत दे रहा है. परिवार में खुशहाली रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है. निर्णय सोच-समझकर लें.
Saptahik Vrishabh Rashifal: वृष राशि वाले भारी काम और तनाव से बचें, यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
मिथुन (Gemini)
कामकाज में रचनात्मकता बढ़ेगी और नए प्रोजेक्ट हाथ में आएंगे. मित्रों और भाइयों से सहयोग मिलेगा. यात्रा के योग बन रहे हैं. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.
कर्क (Cancer)
इस सप्ताह वित्तीय मामलों में सतर्कता जरूरी है. भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें. परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है.
सिंह (Leo)
ग्रहों की स्थिति आपको साहस और नेतृत्व क्षमता देगी. प्रेम जीवन में मधुरता आएगी. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, बस समय का सही उपयोग करें.
कन्या (Virgo)
स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक शांति मिलेगी. आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी. शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता संभव है.
Saptahik Kanya Rashifal: कन्या राशि वालों के यात्रा के योग बनेंगे, यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
तुला (Libra)
दोस्तों के साथ समय बिताने और सामाजिक संबंध मजबूत करने का अवसर मिलेगा. करियर में कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से हल होंगी.
Saptahik Tula Rashifal: तुला राशि वाले अपने व्यवहार में नम्रता रखें, जानें साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक (Scorpio)
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा. आर्थिक लाभ और नए संपर्क बनने के योग हैं. स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें.
Saptahik Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि वालों के नए विचार और योजनाएं बनेगी, जानें साप्ताहिक राशिफल
धनु (Sagittarius)
यात्रा के अवसर और नए अनुभव आपके जीवन में रंग भरेंगे. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा. शिक्षा और ज्ञानार्जन में प्रगति होगी.
Saptahik Dhanu Rashifal: धनु राशि वालों के प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी, जानें साप्ताहिक राशिफल
मकर (Capricorn)
गृहस्थ जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. करियर में पदोन्नति के योग हैं. निवेश से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें.
कुंभ (Aquarius)
ग्रह स्थिति रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने का संकेत दे रही है. विदेश से जुड़ा काम करने वालों को लाभ होगा. स्वास्थ्य संतुलित रहेगा.
मीन (Pisces)
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा और पारिवारिक सहयोग मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










