वृश्चिक राशिफल 23 मार्च 2026: क्या आज पैसा आने के बनेंगे योग या गलत फैसले बढ़ाएगी आर्थिक परेशानी?

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Vrishchik Rashifal

आज 23 मार्च 2026 का वृश्चिक राशिफल

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 23 March 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 23 March 2026: आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा. चंद्रमा आपके सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं, जो दांपत्य जीवन में मधुरता लाएंगे. चतुर्थ भाव के मंगल और बुध आपके सुख-साधनों में वृद्धि करेंगे. ग्रहों की स्थिति भूमि-भवन से जुड़े मामलों में आपको लाभ दिलाएंगे.

करियर-बिजनेस: सप्तम चंद्रमा और पंचम के सूर्य-शुक्र पार्टनरशिप के कामों में अपार लाभ देंगे. नए व्यावसायिक संबंध भविष्य के लिए फलदायी रहेंगे. प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बड़ा सौदा करने के लिए अनुकूल है. आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज का दिन यादगार रहेगा. आप अपने पार्टनर के साथ घर की साज-सज्जा या किसी बड़े बदलाव पर सार्थक चर्चा करेंगे. अविवाहितों के लिए आज का दिन किसी खास से मिलने का हो सकता है. आज आपके जीवन में प्रेम की नई शुरुआत होगी.

स्वास्थ्य: शारीरिक ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा. चतुर्थ मंगल के कारण रक्तचाप या हृदय संबंधी छोटी-मोटी बेचैनी कभी-कभी महसूस हो सकती है. नियमित सैर और ताजे फलों के रस का सेवन करें. आज आपकी त्वचा और स्वास्थ्य दोनों में चमक और सुधार बना रहेगा.

सावधानी: क्रोध में आकर अपनी वाणी से किसी का दिल न दुखाएं.

उपाय: आज नवरात्र की पंचमी तिथि है. मां स्कंदमाता की पूजा आज की जाती है.

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola