वृश्चिक राशिफल 22 अप्रैल 2026: क्या करियर में मिलेंगे नए अवसर या जल्दबाजी के फैसले बढ़ाएंगे परेशानी?

Published by :Neha Kumari
Published at :22 Apr 2026 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
वृश्चिक राशिफल 22 अप्रैल 2026: क्या करियर में मिलेंगे नए अवसर या जल्दबाजी के फैसले बढ़ाएंगे परेशानी?

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 22 April 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 22 April 2026: आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए थोड़ा संभलकर चलने का दिन है. चंद्रमा का अष्टम भाव में गोचर अचानक बाधाएं उत्पन्न कर सकता है. हालांकि, मीन राशि में मंगल और शनि की स्थिति आपके शत्रुओं को परास्त करने में मदद करेगी. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं.

करियर/बिजनेस: बिजनेस में आज जोखिम भरे कामों से बचना चाहिए. निवेश के मामलों में विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें. ऑफिस में गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें. धैर्य से काम लें, दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ कुछ अनबन हो सकती है. शक और गलतफहमी की वजह से फोन पर तीखी बहस या झगड़ा होने की आशंका है. शांत रहें और बातचीत के जरिए समाधान निकालें. पार्टनर को समय दें और उनकी परेशानी समझने की कोशिश करें. रोमांस की कमी महसूस हो सकती है.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें. विशेषकर त्वचा और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. योग और प्राणायाम आपके मानसिक तनाव को कम करने में मदद करेंगे.

  • सावधानी: वाहन बहुत सावधानी से चलाएं.
  • उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं.
  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: मैरून

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola