वृश्चिक राशिफल 18 मार्च 2026: क्या आज पैसा आने के बनेंगे योग या गलत फैसले बढ़ाएगी आर्थिक परेशानी?

आज 18 मार्च 2026 का वृश्चिक राशिफल
Vrishchik Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Vrishchik Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: आज का दिन आपके लिए घरेलू सुख-शांति और संपत्ति के लाभ का संकेत दे रहा है. आपकी राशि के चतुर्थ भाव में चंद्रमा, मंगल और बुध की उपस्थिति सुख-सुविधाएं बढ़ाएगी.
करियर-बिजनेस: आज जमीन-जायदाद से जुड़े बिजनेस में आज बड़ा लाभ हो सकता है और डील फाइनल हो सकती है. आज कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत के बल पर एक खास मुकाम हासिल करेंगे और वरिष्ठों का दिल जीत लेंगे. आज सूर्य आपके पंचम भाव में हैं, जिससे आपकी रचनात्मक सोच व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी.
लव लाइफ: आज लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी और आप पार्टनर के साथ घर के साज-सज्जा पर चर्चा करेंगे. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और माता-पिता का सहयोग आपके रिश्तों को और भी मजबूती प्रदान करेगा. जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें साझा करेंगे, जिससे आपसी प्रेम में और अधिक वृद्धि महसूस होगी.
स्वास्थ्य: आज सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आज जरूरी होगा. चतुर्थ भाव के राहु के कारण सीने में जकड़न या भारीपन महसूस हो सकता है, ठंडी चीजों से परहेज करें. नियमित सैर और ताजी हवा में समय बिताना आपके फेफड़ों और हृदय के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा.
सावधानी: घर की गोपनीयता बाहर वालों के सामने साझा न करें, वरना पारिवारिक कलह हो सकती है.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




