वृश्चिक राशिफल 11 अप्रैल 2026: छोटी यात्राएं दिलाएंगी लाभ, रिश्तों में रखें संतुलन

Published by : Neha Kumari Updated At : 11 Apr 2026 4:25 AM

विज्ञापन

11 अप्रैल 2026 का वृश्चिक राशिफल

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 11 April 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 11 April 2026:  आज चंद्रमा आपके तृतीय भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. मीन राशि में चार ग्रहों की युति आपके पंचम भाव में है, जो संतान और शिक्षा को लेकर कुछ चिंता दे सकती है. हालांकि, गुरु की स्थिति आर्थिक लाभ के संकेत दे रही है. छोटी यात्राएं लाभदायक साबित होंगी.

करियर/बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. व्यापार में मार्केटिंग और नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा. मीन राशि की युति के कारण शेयर मार्केट में जोखिम लेने से बचें. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है. लेखन और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. फोन पर बातचीत के दौरान गलतफहमी के कारण विवाद हो सकता है. तनाव कम करने के लिए पार्टनर को कोई सरप्राइज गिफ्ट दें. शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी और रिश्ते में फिर से रोमांस लौट आएगा. डिनर प्लान सफल रहेगा.

स्वास्थ्य: आज आप शारीरिक रूप से सक्रिय रहेंगे. गले या कान में हल्की तकलीफ हो सकती है, इसलिए ठंडी चीजों के सेवन से बचें. नियमित व्यायाम से आप खुद को फिट रख पाएंगे. मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें.

  • सावधानी: भाई-बहनों से विवाद करने से बचें.
  • उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें.
  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: मैरून

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola