ePaper

वृश्चिक राशिफल 10 मार्च 2026: क्या आज आत्मविश्वास से मिलेंगे अच्छे परिणाम या फैसलों में बरतनी होगी सावधानी?

Updated at : 10 Mar 2026 3:25 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Vrishchik Rashifal

आज का वृश्चिक राशिफल

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: वृश्चिक राशि. आज चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं. आज आपका व्यक्तित्व आकर्षक बनेगा. मन में भावनाओं का ज्वार-भाटा भी आज चलता रहेगा. आज घर, संपत्ति और पारिवारिक मामलों में हलचल बढ़ सकती है.

करियर-बिजनेस: चतुर्थ भाव के सूर्य और मंगल भूमि-भवन से जुड़े कार्यों में लाभ दिलाएंगे. राहु का प्रभाव कार्यक्षेत्र में कुछ तकनीकी बाधाएं भी पैदा कर सकता है. आज कार्यक्षेत्र में कभी-कभी अनिश्चितता या बदलाव की स्थिति बन सकती है. निर्णय लेते समय सावधानी रखें.

लव लाइफ: पार्टनर के प्रति आप अधिक संवेदनशील और अधिकार जताने वाले हो सकते हैं. रिश्तों में विश्वास बनाए रखें. आज पार्टनर पर शक करने से आज पूरी तरह बचें. आज प्रेम संबंधों में जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता का भाव बढ़ेगा.

स्वास्थ्य: लग्न में चंद्रमा होने से ऊर्जा में उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है. रक्त विकार या सिरदर्द की समस्या हो सकती है. मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन का सहारा लेना आज आपके लिए बहुत जरूरी है.

सावधानी: आवेश में आकर कोई भी व्यक्तिगत निर्णय न लें, धैर्य बनाए रखें.

उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और बजरंग बाण का पाठ करें.

शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 9

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 10 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: लव राशिफल 10 मार्च 2026: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपके रिश्तों में बढ़ेगा प्यार और रोमांस?

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola