ePaper

लव राशिफल 10 मार्च 2026: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपके रिश्तों में बढ़ेगा प्यार और रोमांस?

Updated at : 10 Mar 2026 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Love Rashifal

आज का राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 10 March 2026: आज 10 मार्च 2026, दिन मंगलवार हैं. चैत्र कृष्णपक्ष की सप्तमी तिथि के इस खास मौके पर हम जानेंगे कि आज सितारों की चाल आपकी लव लाइफ में क्या बड़े उलटफेर करने वाली है.

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 10 March 2026: आज कुम्भ राशि में सूर्य, मंगल, बुध और राहु का ‘चतुर्ग्रही योग’ बना हुआ है, जो प्यार में जुनून के साथ-साथ भ्रम भी पैदा कर सकता है. मीन चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर आपके प्रेम संबंधों में गहराई और कुछ अनसुलझे रहस्य लेकर आएगा. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज प्रेमी-प्रेमिकाओं और विवाहित जोड़ों की लव लाइफ कैसा रहने वाला हैं.

आज का मेष लव राशिफल

मेष राशि: आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है. आपकी राशि से अष्टम भाव में बैठा चंद्रमा और लाभ भाव का मंगल आपके भीतर तीव्र ईर्ष्या पैदा कर सकता है. पार्टनर के बीच आज किसी पुरानी बात को लेकर बड़ी अनबन होने की आशंका है. अगर आप शादीशुदा हैं, तो जीवनसाथी की कोई बात आपको मानसिक रूप से डरा सकती है. हालांकि, शाम के समय रोमांस का एक छोटा सा झोंका आपके मन को शांति देगा.

आज का वृषभ लव राशिफल

वृषभ राशि: आपकी राशि के सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर आज आपके रिश्तों में नई ऊर्जा भरेगा. एकादश भाव के शुक्र-शनि आपके खर्चों को लेकर पार्टनर से विवाद करा सकते हैं. प्रेमी जोड़े आज भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. वैवाहिक जीवन में रोमांस चरम पर रहेगा लेकिन किसी बाहरी व्यक्ति का दखल आपके रिश्तों में जहर घोलने की कोशिश कर सकता है. अपने पार्टनर पर भरोसा बनाए रखें वरना बना-बनाया रिश्ता टूट सकता है.

आज का मिथुन लव राशिफल

मिथुन राशि: आज आपकी लव लाइफ में अचानक से कोई तूफान आ सकता है. आपकी राशि के छठे भाव का चंद्रमा और लग्न का गुरु आपके बीच गलतफहमियां बढ़ाएंगे. प्रेमी के साथ आज आपका व्यवहार थोड़ा रूखा हो सकता है जिससे उनके दिल को गहरी चोट पहुँच सकती है. विवाहित लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा. अनबन होने पर चुप रहना ही बेहतर है क्योंकि राहु का प्रभाव आपकी वाणी को कड़वा बना सकता है.

आज का कर्क लव राशिफल

कर्क राशि: प्रेम के मामले में आज आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे. पंचम भाव का चंद्रमा आपकी भावनाओं को पार्टनर तक बखूबी पहुंचाएगा. पार्टनर के लिए आज का दिन बेहद रोमांटिक रहने वाला है और आप साथ में यादगार पल बिताएंगे. लेकिन सचेत रहें, केतु का सिंह राशि में होना आपकी लव लाइफ में किसी पुराने प्रेमी की वापसी करा सकता है जो आपके वर्तमान रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है. वैवाहिक जीवन में संतान को लेकर चर्चा होगी.

आज का सिंह लव राशिफल

सिंह राशि: आज का दिन आपके दिल की धड़कनें बढ़ाने वाला हो सकता है. आपकी राशि के चतुर्थ भाव का चंद्रमा और लग्न का केतु आपको मानसिक रूप से बेचैन रखेगा. लव पार्टनर के साथ आज तालमेल बिठाने में बहुत दिक्कत आएगी और छोटी सी बात बड़े झगड़े का रूप ले सकती है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का रूखा व्यवहार आपको डरा सकता है कि कहीं रिश्ता कमजोर तो नहीं पड़ रहा. धैर्य रखें और शक को अपने बीच न आने दें.

आज का कन्या लव राशिफल

कन्या राशि: आपकी लव लाइफ के लिए आज का दिन मिला-जुला संदेश लेकर आया है. तृतीय भाव का चंद्रमा आपके साहस को बढ़ाएगा जिससे आप अपने दिल की बात पार्टनर से कह पाएंगे. पार्टनर के बीच आज संवाद बढ़ेगा लेकिन सप्तम के शुक्र-शनि आपके दांपत्य जीवन में कुछ ठंडी हवाएं चला सकते हैं. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य की कमी महसूस होगी. रोमांटिक पलों के लिए आपको खुद पहल करनी होगी वरना दूरियां बढ़ सकती हैं.

आज का तुला लव राशिफल

तुला राशि: आज आपकी वाणी ही आपके प्यार की दुश्मन बन सकती है. द्वितीय भाव का चंद्रमा और पंचम का मंगल-राहु आपको आक्रामक बना सकता है. प्रेमी के साथ आज किसी आर्थिक मामले को लेकर तीखी बहस होने के संकेत हैं. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ अनबन मानसिक तनाव दे सकती है. अच्छी बात यह है कि अगर आप सिंगल हैं तो आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात के संकेत मिल रहे हैं.

आज का वृश्चिक लव राशिफल

वृश्चिक राशि: आज चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है जो आपको भावनात्मक रूप से बहुत संवेदनशील बना देगा. पार्टनर के बीच आज गहरे और रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा लेकिन अष्टम के गुरु की वजह से कोई गुप्त बात उजागर होने का डर भी रहेगा. वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी और आप अपने पार्टनर के प्रति काफी समर्पित महसूस करेंगे. शाम का समय एकांत में बिताना आपके रिश्ते को मजबूती देगा.

आज का धनु लव राशिफल

धनु राशि: प्रेम के नजरिए से आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. आपकी राशि के द्वादश भाव का चंद्रमा और कुम्भ के राहु-मंगल आपके बीच अविश्वास की दीवार खड़ी कर सकते हैं. प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन जुदाई या लंबी दूरी का संकेत दे रहा है. वैवाहिक जीवन में भी जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपकी चिंता बढ़ा सकता है जिससे आप चाहकर भी रोमांटिक पल नहीं बिता पाएंगे. मन को शांत रखें और विवादों को टालें.

आज का मकर लव राशिफल

मकर राशि: आज का दिन आपके प्रेम जीवन में खुशियों की लहर लेकर आएगा. एकादश भाव का चंद्रमा आपकी इच्छाओं की पूर्ति करेगा. पार्टनर के बीच लंबे समय से चली आ रही अनबन आज खत्म हो सकती है. वैवाहिक जीवन में भी आज आप एक-दूसरे के करीब आएंगे और कोई कीमती उपहार दे सकते हैं. हालांकि, कुम्भ राशि के मंगल की नजर आपके वाणी भाव पर है, इसलिए शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें.

आज का कुंभ लव राशिफल

कुंभ राशि: आज आपकी राशि में बना चतुर्ग्रही योग आपको लव लाइफ के प्रति बहुत ज्यादा अधिकार जमाने वाला बना सकता है. चंद्रमा का दशम भाव में होना आपके पार्टनर को आपके करियर के प्रति चिंतित कर सकता है. प्रेमी जोड़ों के बीच तालमेल की कमी के कारण आज का दिन थोड़ा बोझिल रहेगा. विवाहित लोग अपने पार्टनर के सहयोग से किसी बड़ी मुसीबत से बाहर निकलेंगे जिससे आपका प्यार और बढ़ेगा.

आज का मीन लव राशिफल

मीन राशि: आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए आध्यात्मिक और मानसिक शांति वाला रहेगा. आपकी राशि के नवम भाव का चंद्रमा भाग्य का साथ दिलाएगा. पार्टनर के बीच आज का दिन गहरे विश्वास और सम्मान का होगा. हालांकि, आपकी राशि में स्थित शुक्र और शनि आपको थोड़ा वैरागी भी बना सकते हैं जिससे पार्टनर को लगेगा कि आप उनमें दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और रोमांटिक पलों की कोई कमी नहीं होगी.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 10 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola