आज का वृश्चिक राशिफल 9 अप्रैल 2026: अटके पैसे मिलेंगे, वाणी से बिगड़ सकते हैं रिश्ते
Published by : Neha Kumari Updated At : 09 Apr 2026 4:20 AM
9 अप्रैल 2026 का वृश्चिक राशिफल
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 9 april 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 9 april 2026: आज वृश्चिक राशि वालों के लिए चंद्रमा का द्वितीय भाव में होना धन और वाणी के लिए शुभ संकेत दे रहा है. मीन राशि में स्थित ग्रह आपके पंचम भाव में हैं, जिससे संतान के करियर को लेकर चिंता हो सकती है. शुक्र की स्थिति आपको ऋणों से मुक्ति दिलाने में सहायक होगी. निवेश के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम दे सकता है.
करियर/बिजनेस: आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. अटके हुए भुगतान मिलने से राहत मिलेगी. शेयर बाजार में सोच-समझकर किया गया निवेश लाभदायक साबित हो सकता है. नौकरी में अधिकारी वर्ग आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे. नए व्यावसायिक संबंध भविष्य में लाभ देंगे. अपनी योजनाओं को गोपनीय रखना आपके लिए बेहतर रहेगा.
लव लाइफ: पार्टनर के साथ फोन पर किसी पुरानी बात को लेकर तनाव हो सकता है. आपकी कड़वी वाणी रिश्तों में दरार डाल सकती है, इसलिए संयम बनाए रखें. आज रोमांस की बजाय गंभीरता अधिक रहेगी. डिनर का कार्यक्रम भी रद्द हो सकता है. शांत रहकर दिन बिताना बेहतर होगा.
स्वास्थ्य: दांतों या मुख से जुड़ी समस्या हो सकती है. अपनी वाणी और खान-पान दोनों पर नियंत्रण रखें. अधिक तैलीय भोजन से बचें. परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है.
- सावधानी: निवेश के मामलों में किसी की बातों में न आएं.
- उपाय: आज के दिन पीले वस्त्र धारण करें और चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा.
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: मैरून
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










