ePaper

वृषभ राशिफल 27 जनवरी 2026: आज कार्यक्षेत्र में बढ़ेगी जिम्मेदारी, सेहत का रखें विशेष ध्यान

Updated at : 27 Jan 2026 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
वृषभ राशिफल 27 जनवरी 2026: आज कार्यक्षेत्र में बढ़ेगी जिम्मेदारी, सेहत का रखें विशेष ध्यान
वृषभ आज का राशिफल 27 जनवरी 2026

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 27 January 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? पढ़ें आज का वृषभ राशिफल.

विज्ञापन

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 27 January 2026: आज 27 जनवरी 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शाम 04 बजकर 29 मिनट तक रहेगी. इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ होगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, शुक्र और बुध मकर राशि में हैं. चंद्रमा मेष राशि में है उपरांत वृषभ राशि मे गोचर करेंगे. गुरु मिथुन, शनि मीन, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित है.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार ….

Vrishabh Aaj Ka Rashifal वृषभ आज का राशिफल

आज नौकरी और व्यापार में स्थिरता रहेगी. योजनाबद्ध काम से फायदा होगा. पारिवारिक और प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. खानपान संतुलित रखें.

करियर / बिजनेस: स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा और मेहनत के अनुरूप रिज़ल्ट आने की संभावना है. प्राइवेट जॉब में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लेकिन दबाव अधिक रहेगा. बिजनेस में नए प्रोजेक्ट या क्लाइंट से बातचीत हो सकती है, लेकिन कान्ट्रैक्ट साइन करने से पहले शर्तें अच्छे से पढ़ लें. जॉब बदलने का विचार है तो फिलहाल योजना और रिसर्च तक सीमित रखें.

रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में तालमेल और सहयोग बढ़ेगा. माता-पिता का स्नेह मिलेगा और भाई–बहन के साथ रिश्ते सामान्य रहेंगे. घर में मेहमानों के आगमन से दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा. प्रॉपर्टी या पैतृक मामलों में धैर्य से काम लें, जल्दबाज़ी नुकसान दे सकती है.

लव लाइफ: पार्टनर के साथ रिश्ते में समझ और मधुरता बनी रहेगी. आज भावनाओं को व्यक्त करना लाभदायक रहेगा. सिंगल लोगों के लिए किसी पुराने परिचित से संपर्क बढ़ सकता है. पुराने क्रश से जुड़ी बातें सामने आ सकती हैं, सतर्क रहें.

स्वास्थ्य: मानसिक रूप से संतुलित रहेंगे, लेकिन थकान और नींद की कमी से परेशानी हो सकती है. ब्लड प्रेशर वाले लोग सतर्क रहें. हल्की एक्सरसाइज और पर्याप्त पानी पीना लाभदायक रहेगा.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (मंगलवार):

हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें.
“ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” मंत्र का 11 या 21 बार जप करें.
लाल मसूर या गुड़ का दान करें.
आज क्रोध पर नियंत्रण रखने का संकल्प लें.
नोट: यह उपाय मानसिक स्थिरता, ऊर्जा और सकारात्मक सोच बनाए रखने में सहायक माना जाता है.

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 1

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 27 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और नक्षत्र-योग व करण

Also Read:- February 2026 Festival List: फरवरी में माघ पूर्णिमा, महाशिवरात्रि, सूर्य ग्रहण और विजया एकादशी कब है? देखें सभी व्रत-त्योहारों की संपूर्ण सूची

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola