वृषभ राशिफल 25 मार्च 2026: क्या आज आर्थिक लाभ से भरेंगे खजाने या फैसलों में होगी बड़ी उलझन?

आज 25 मार्च 2026 का वृषभ राशिफल
Vrishabh Aaj Ka Rashifal 25 March 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टि से अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा, क्योंकि आपकी राशि के द्वितीय भाव में चंद्रमा और गुरु धन की वृद्धि के योग बना रहे हैं.
करियर-बिजनेस: करियर की बात करें तो दशम भाव में मंगल और राहु की उपस्थिति व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता बढ़ा सकती है, लेकिन आपकी मेहनत और सूझबूझ से आप अंततः सफल रहेंगे.
लव लाइफ: वैवाहिक जीवन की बात करें तो मीन राशि के शुक्र आपके प्रेम संबंधों में गहराई और रोमांस लाएंगे, जिससे जीवनसाथी के साथ चल रहे पुराने मनमुटाव समाप्त होंगे.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें तो गले या मुख से संबंधित छोटी परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए आज ठंडी चीजों और गरिष्ठ भोजन से पूरी तरह परहेज करना आपके लिए उचित होगा.
सावधानी: शनि और सूर्य की युति के कारण कार्यस्थल पर अपने से बड़े अधिकारियों के साथ बहस न करें.
उपाय: किसी कन्या को फल दान करें और गणेश चालीसा का पाठ करें.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




