कल का राशिफल 26 मार्च 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

Updated at : 25 Mar 2026 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
Kal Ka Rashifal

कल का राशिफल

Kal Ka Rashifal 26 March 2026: कल 26 मार्च 2026 दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 02 बजकर 15 मिनट तक रहेगा, उपरांत नवमी तिथि आरम्भ हो जाएगी.

विज्ञापन

Kal Ka Rashifal 26 March 2026: कल ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ शनि मीन राशि में रहेंगे. मंगल, बुध, राहु कुम्भ राशि में विराजमान है. शुक्र मेष राशि में रहेंगे. चंद्रमा मिथुन राशि संचरण करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से कि कल इन ग्रहों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा.

मेष कल का राशिफल

मेष राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के तीसरे भाव में रहेंगे, जिसके कारण आपके अंदर नई ऊर्जा और साहस का संचार होगा. कार्यक्षेत्र में आप तेजी से निर्णय लेकर आगे बढ़ेंगे. अधूरे कार्य पूरे होने से आत्मसंतोष रहेगा. धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
सावधानी: जल्दबाजी में आर्थिक निर्णय न लें.
उपाय: भगवान हनुमान की पूजा करें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल

वृषभ कल का राशिफल

वृषभ राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के दूसरे भाव में रहेंगे, जिसके कारण आज का दिन व्यवहारिक सोच और स्थिरता का रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत धीरे-धीरे सफलता दिलाएगी. आय के नए अवसर मिलेंगे. परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
सावधानी: अनावश्यक खर्च से बचें.
उपाय: माता लक्ष्मी का स्मरण करें.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद

मिथुन कल का राशिफल

मिथुन राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के प्रथम भाव में रहेंगे, जिसके कारण आपकी चतुराई और समझदारी आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
सावधानी: मानसिक दबाव को खुद पर हावी न होने दें.
उपाय: भगवान विष्णु का जाप करें.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा

कर्क कल का राशिफल

कर्क राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के बारहवें भाव में रहेंगे, जिसके कारण दिन भावनाओं को संतुलित रखने का है. कार्यक्षेत्र में धैर्य और संयम से काम लेना लाभकारी रहेगा. परिवार में शांति बनी रहेगी और सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा.
सावधानी: बेवजह चिंता न करें.
उपाय: माता दुर्गा की आराधना करें.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: क्रीम

सिंह कल का राशिफल

सिंह राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में रहेंगे, जिसके कारण आपका आत्मबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे. परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
सावधानी: क्रोध से बचें.
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा

कन्या कल का राशिफल

कन्या राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के दसवें भाव में रहेंगे, जिसके कारण दिन परिश्रम और अनुशासन का है. कार्यक्षेत्र में आपकी लगन सफलता दिलाएगी. धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें. परिवार में सुखद माहौल रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पाचन संबंधी समस्या हो सकती है.
सावधानी: खान-पान में लापरवाही न करें.
उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: भूरा

तुला कल का राशिफल

तुला राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के नौवें भाव में रहेंगे, जिसके कारण संतुलन और समझदारी आपके लिए लाभदायक रहेगी. कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और काम समय पर पूरे होंगे. व्यापार में नई योजना सफल हो सकती है. परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
सावधानी: भाग्य के भरोसे न रहें.
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: आसमानी

वृश्चिक कल का राशिफल

वृश्चिक राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के आठवें भाव में रहेंगे, जिसके कारण दिन साहस और आत्मनियंत्रण का है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. परिवार में सहयोग बना रहेगा. स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होगा. ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी.
सावधानी: जोखिम भरे कार्यों से बचें.
उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: मैरून

धनु कल का राशिफल

धनु राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के सातवें भाव में रहेंगे, जिसके कारण आपके लिए भाग्य अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे. व्यापार में लाभ होगा. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. यात्रा के योग बन सकते हैं. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन शांत रहेगा.
सावधानी: रिश्तों में अहंकार न लाएं.
उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला

मकर कल का राशिफल

मकर राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के छठे भाव में रहेंगे, जिसके कारण मेहनत और धैर्य का सकारात्मक परिणाम मिलेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार में सामंजस्य बना रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान से बचें. आज भविष्य की योजना बनाना लाभकारी रहेगा.
सावधानी: अधिक काम से खुद को थकाएं नहीं.
उपाय: शनि देव की पूजा करें.
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: नीला

कुंभ कल का राशिफल

कुंभ राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के पांचवें भाव में रहेंगे, जिसके कारण कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं. व्यापार में लाभ होगा. परिवार में खुशी बनी रहेगी. मित्रों से सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आज नए कार्य की शुरुआत करना शुभ रहेगा.
सावधानी: जल्दबाजी में निर्णय न लें.
उपाय: भगवान शिव का ध्यान करें.
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: बैंगनी

मीन कल का राशिफल

मीन राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के चौथे भाव में रहेंगे, जिसके कारण आपकी संवेदनशीलता और कल्पनाशक्ति में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे. आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. ध्यान और भक्ति से मानसिक शांति मिलेगी.
सावधानी: भावनाओं में बहकर निर्णय न लें.
उपाय: भगवान विष्णु का स्मरण करें.
शुभ अंक: 12
शुभ रंग: हरा

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola