वृषभ राशिफल 22 जनवरी 2026: आज पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें, जानें लव लाइफ और स्वास्थ्य का हाल

Updated at : 22 Jan 2026 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
Vrishabh Aaj Ka Rashifal
वृषभ आज का राशिफल 22 जनवरी 2026

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 22 January 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? पढ़ें आज का वृषभ राशिफल.

विज्ञापन

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 22 January 2026: आज है 22 जनवरी 2026, दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो रात 1 बजकर 17 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पंचमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. आज गणेश जयंती है. आज विनायक चतुर्थी व्रत रखकर भगवान गणेश की पूजा का विधान है, सूर्योदय कालीन आज की ग्रह स्थिति की बात करें तो सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में मौजूद हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में वक्री अवस्था में हैं. शनि मीन राशि में हैं. राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन गुरुवार ….

आज का राशिफल

Vrishabh Aaj Ka Rashifal वृषभ आज का राशिफल

आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है. लाभ के रास्ते खुलेंगे, लेकिन चोट या दुर्घटना से सावधान रहें. प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव रहेगा. मन कभी खुश तो कभी थोड़ा उदास हो सकता है, इसलिए भावनाओं पर कंट्रोल रखें. आज आपका लव लाइफ काफी मजेदार रहेगा. पार्टनर के साथ हंसी-मजाक और रोमांस बढ़ेगा.

करियर / बिजनेस: काम को लेकर मन थोड़ा सुस्त रह सकता है, लेकिन जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में कंसिस्टेंसी बनानी होगी, तभी रिजल्ट आएगा. प्राइवेट जॉब में सीनियर्स का प्रेशर रह सकता है. बिजनेस में नया ऑफर या डील सामने आएगी, पर तुरंत हामी न भरें. जॉब बदलने का विचार है तो आज प्लानिंग करें, एक्शन कुछ दिन बाद बेहतर रहेगा.

रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में जिम्मेदारियों का बोझ महसूस हो सकता है. माता-पिता की सेहत या मूड को लेकर चिंता रहेगी. बड़ों की सलाह मानना फायदेमंद रहेगा. आज किसी दूर की यात्रा से बचें. घर पर या बाहर सादे भोजन का आनंद मिलेगा.

लव लाइफ: पार्टनर के साथ गलतफहमी हो सकती है, छोटी बात बड़ा मुद्दा न बने इसका ध्यान रखें. पुराने रिश्ते की यादें परेशान कर सकती हैं. आज प्रपोज या रिलेशन को लेकर बड़ा फैसला न लें. सिंगल लोगों के लिए दिन ऑब्ज़र्व करने का है, जल्दी भरोसा न करें.

स्वास्थ्य: थकान और आलस्य हावी रह सकता है. गले, सर्दी या पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है. शुगर या बीपी वाले लोग नियमित जांच रखें. हल्की एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद जरूरी है. पानी खूब पिएं.

आज की सावधानी

जिद और गुस्से से बचें.
पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (गुरुवार)

बृहस्पति देव की पूजा करें.
केले के पेड़ पर जल अर्पित करें.
ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का 11 बार मंत्र जप करें
पीली वस्तु का दान करें.

नोट: यह उपाय आर्थिक स्थिरता और मानसिक संतुलन बढ़ाता है.

शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 1

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 22 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जानें शुभ-अशुभ समय और ग्रह स्थिति

Also Read:- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर दुर्लभ गजकेसरी योग, विद्यार्थियों की चमकेगी किस्मत, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola