वृषभ राशिफल 18 अप्रैल 2026: क्या आज आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे या योजनाएं अधूरी रहेंगी?

Updated:
विज्ञापन
वृषभ राशिफल 18 अप्रैल 2026: क्या आज आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे या योजनाएं अधूरी रहेंगी?

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 18 April 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 18 April 2026: आज चंद्रमा का द्वादश भाव में गोचर खर्चों में वृद्धि का संकेत दे रहा है. मानसिक उथल-पुथल रह सकती है, लेकिन शुक्र का प्रभाव आपको भौतिक सुखों की ओर आकर्षित करेगा. विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतनी होगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

करियर/बिजनेस: व्यवसाय में आज लेन-देन को लेकर सतर्क रहें. कोई बड़ा ऑर्डर हाथ से निकल सकता है, इसलिए सजग रहें. नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों की साजिश से बचना होगा. निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है. हालांकि, आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना है.

लव लाइफ: आज प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है. पार्टनर के साथ किसी पुरानी बात को लेकर फोन पर तीखी बहस या झगड़ा होने की आशंका है. वाणी पर संयम रखें. रोमांस की कमी महसूस हो सकती है. बेहतर होगा कि आज गंभीर विषयों पर चर्चा टाल दें और संयम बरतें.

स्वास्थ्य: अनिद्रा और आंखों में जलन की समस्या हो सकती है. मोबाइल और लैपटॉप का उपयोग कम करें. रात को जल्दी सोने की कोशिश करें ताकि मानसिक थकान दूर हो सके.

  • सावधानी: व्यर्थ के विवादों और फिजूलखर्ची से बचें.
  • उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें और काले तिल का दान करें.
  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: क्रीम

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola