मिथुन राशिफल 14 अप्रैल 2026: व्यापार में लाभ के योग, लव लाइफ में बढ़ेगी नजदीकियां

Published by : Neha Kumari Updated At : 14 Apr 2026 4:45 AM

विज्ञापन

Mithun Aaj Ka Rashifal 14 April 2026 : मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Mithun Rashifal 14 April 2026: आज मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु का आपकी राशि में होना भाग्यवर्धक रहेगा. चंद्रमा भाग्य भाव में राहु के साथ स्थित हैं, जिससे मन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. मीन राशि के ग्रह दशम भाव को प्रभावित कर रहे हैं, जो कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी या पदोन्नति के संकेत दे रहे हैं.

करियर/बिजनेस: कार्यस्थल पर आपकी बौद्धिक क्षमता की सराहना होगी. यदि आप आज नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें. मीन राशि का बुध आपके व्यापारिक संपर्कों को बढ़ाएगा. साझेदारी के कार्यों में लाभ मिलने के योग हैं. सरकारी अटके हुए कार्य आज पूरे होने की संभावना है.

लव लाइफ: आज रोमांटिक बातचीत आपके रिश्ते में नई ऊर्जा का संचार करेगी. आप अपने पार्टनर को प्रपोज करने का विचार कर सकते हैं. पार्टनर के साथ फोन पर लंबी बातचीत होगी, जो भविष्य की योजनाओं पर केंद्रित रहेगी. आपसी समझ बढ़ेगी और आप दोनों एक-दूसरे के और करीब आएंगे.

स्वास्थ्य: मानसिक तनाव हावी रह सकता है क्योंकि चंद्रमा और राहु की युति है. नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. ध्यान और सकारात्मक सोच अपनाएं. पैरों में दर्द की शिकायत रह सकती है.

  • सावधानी: यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें.
  • उपाय: मंगलवार होने के कारण हनुमान जी की मंदिर में पूजा-अर्चना करें.
  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: हरा

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola