Virgo September Horoscope 2024: कैसा रहेगा सितंबर महीना, जानें कन्या राशि का मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Aug 2024 1:42 PM

विज्ञापन

Virgo September Horoscope 2024: कन्या राशि का सितंबर माह का राशिफल यहां देखें

Virgo September Horoscope 2024: कन्या राशि के लिए सितंबर माह में बहुत कुछ नया होने जा रहा है, जानने के लिए देखें मासिक राशिफल

विज्ञापन

Virgo September Horoscope 2024: सभी लोग जानना चाहते हैं कि सितंबर का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है .

पारिवारिक जीवन

यह माह आपके पारिवारिक जीवन के लिए बढ़िया रहने वाला है. परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेगें चौथे भाव के स्वामी नवम भाव में है मंगल की दृष्टी पारिवारिक सुख के भाव में बैठे है. परिवार में सब एक साथ मिलजुलकर कार्य करेंगे.आपके संगे सम्बन्धी तथा रिश्तेदार आपसे फायदा उठाने का प्रयास करेगे.18 सितम्बर के बाद पारिवारिक जीवन और सुखमय बनेगा. खर्च बढ़ जायेगा.

Libra September Horoscope 2024: कैसा रहेगा सितंबर महीना, जानें तुला राशि का मासिक राशिफल 

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार में कठिन मेहनत करना पड़ेगा. आपके व्यापार के स्वामी वृहस्पति नवम भाव है सप्तम भाव में राहु बैठे है. माह के शुरूआत में व्यापार ठीक चलेगा. राहु के कारण व्यापार में जल्दीबाजी में निर्णय नहीं ले हानि हो सकता है.17 सितम्बर से व्यापार में उन्नति होगा. नौकरी करने वाले के लिए माह के पहले सप्ताह से बढ़िया रहेगा. उसके बाद काम का बोझ ज्यादा रहेगा.नौकरी में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगा 23 सितम्बर के बाद नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है.

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों को यह माह बहुत बढ़िया रहने वाला है. शिक्षा के स्वामी शनि छठे भाव में वक्री होकर बैठे है. इस माह पढाई में मन लगेगा.शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन ठीक रहेगा. जिसे आप प्रसन्न रहेगें.आपका बौधिक क्षमता मजबूत होगा.करियर में आप उन्नति करेगे. करियर भाव के स्वामी शनि स्वग्रही है काम का दबाव बनेगा लेकीन अधिकारी का सहयोग मिलेगा.नए नौकरी की तलाश में है सफलता मिलेगी.

प्रेम जीवन

प्रेम संबंध में उतार चढ़ाव बनेगा. मंगल की दृष्टी पंचम भाव पर है प्रेमी के साथ खुलकर बात करे.आप प्रेमी का विश्वास खूब जीतेगे. एक दुसरे के प्रति गलतफहमी नहीं रखे, विश्वास
में धोखा नहीं दे.वैवाहिक जीवन बहुत खुशमय बनेगा.पत्नी के साथ खूब रोमांस करेगे. माह के अंत तक धार्मिक यात्रा बनेगा माह के अंतिम सप्ताह में दोनों के स्वभाव में कडवापन दिखाई देगा इसलिए बात चित करते समय सावधानी रखें.

स्वास्थ्य

इस माह स्वास्थ्य ठीक रहेगा. आपके राशि के स्वामी बुध अनुकूल स्थिति में है जिसे स्वास्थ्य से आप धनी रहेंगे. छठे भाव में शनि वक्री होकर बैठे है जिसे स्वास्थ्य में थोडी परेशानी दे सकते है. स्वास सम्बंधित समस्या बनेगा.आंख में परेशानी हो सकती है.

लकी नंबर: 4
लकी कलर: संतरी

उपाय


प्रत्येक गुरुवार को भगवान विष्णु का पूजन करे,चना दाल का दान करे.
शनिवार को गरीब लोगो को भोजन कराएं.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola