Virgo Monthly Horoscope June 2025: कन्या राशि वालों को कर्ज से राहत मिलेगी, पढ़ें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 May 2025 6:35 PM
Virgo Monthly Horoscope June 2025
Virgo Monthly Horoscope June 2025: जून 2025 कन्या राशि के जातकों के लिए आत्मनिरीक्षण और सुधार का समय रहेगा. पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा, जबकि करियर और शिक्षा में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. आइए जानते हैं इस माह आपके जीवन में क्या बदलाव आने वाले हैं.
कन्या राशि जून 2025 का मासिक राशिफल
Virgo Monthly Horoscope June 2025: जून का महीना शुरू होते ही मन में कई सवाल उठने लगते हैं — क्या परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी? व्यापार में लाभ होगा या कोई नई चुनौती सामने आएगी? ऐसे तमाम सवालों का ज्योतिषीय विश्लेषण लेकर आए हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा, जिन्होंने ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर कन्या राशि के लिए जून महीने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला है.
पारिवारिक जीवन
- कन्या राशि वालों के लिए जून का महीना मिलाजुला रहेगा.
- परिवार सुख के स्वामी गुरु (वृहस्पति) पंचम भाव को देख रहे हैं, जिससे घर में सुख और भाई-बहनों का सहयोग बना रहेगा.
- हालांकि खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिससे आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है.
- पारिवारिक समस्याएं बाहरी लोगों से साझा न करें, अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है.
- इस महीने नया मकान बनवाने या निर्माण कार्य शुरू करने से बचें. माता-पिता का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
व्यापार एवं नौकरी
- व्यापार के लिए यह माह अनुकूल और लाभकारी रहेगा.
- व्यापार को लेकर जो चिंताएं बनी हुई थीं, वे 7 जून के बाद दूर होंगी.
- शनि की शुभ दृष्टि व्यापार को स्थायित्व और मजबूती प्रदान करेगी.
- पुराने कर्ज से राहत मिलने की संभावना है.
- नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अच्छा है.
- सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आप कार्यों को समय से पहले पूरा करने में सक्षम रहेंगे.
- नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं.
शिक्षा एवं करियर
- शिक्षा के क्षेत्र में जून माह कड़ी मेहनत की मांग करेगा.
- पढ़ाई में रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए अपना ध्यान पूरी तरह पढ़ाई पर केंद्रित रखें.
- कॉलेज छात्रों को सहपाठियों से सहायता की उम्मीद न करें, वरना मुश्किल बढ़ सकती है.
- मेडिकल और इंजीनियरिंग छात्रों को विवाद से दूर रहना चाहिए.
- करियर में आगे बढ़ने के अच्छे योग हैं.
- आपकी मेहनत रंग लाएगी और सफलता आपके कदम चूमेगी.
प्रेम जीवन
- प्रेम संबंधों में जून माह की शुरुआत थोड़ी अस्थिरता के साथ होगी.
- प्रेमी या प्रेमिका के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है.
- 7 जून के बाद रिश्तों में कुछ सकारात्मक बदलाव आएंगे.
- पार्टनर की बातों पर ध्यान दें और उन्हें समय दें — इससे रिश्तों में मजबूती आएगी.
- अफवाहों या सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास करने से बचें.
- वैवाहिक जीवन में तनाव रह सकता है और जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है.
स्वास्थ्य
- स्वास्थ्य के लिहाज से जून माह सावधानी की जरूरत को दर्शा रहा है.
- स्वामी बुध की स्थिति ठीक होने के बावजूद, मंगल और केतु की युति स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है.
- चोट-चपेट या दुर्घटना की आशंका है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं.
- 7 जून के बाद पाचन संबंधी समस्याएं जैसे गैस, अपच और उल्टी परेशान कर सकती हैं.
- खानपान पर विशेष ध्यान दें.
शुभ अंक व रंग
- लकी नंबर: 3
- लकी रंग: आसमानी
विशेष उपाय
- शुक्रवार को मंदिर में चावल का दान करें.
- प्रतिदिन सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें.
संपर्क करें
अगर आप अपनी जन्मकुंडली, वास्तु या व्रत-त्योहार से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते हैं, तो नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










