World Cup बाद और चमकने वाली है Virat की बैटिंग, लेकिन इस ग्रह ने बिगाड़ी है पेट की सेटिंंग
Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Oct 2023 11:48 AM
Virat Kohli
विराट कोहली की जन्म राशि कन्या है और लगन धनु है. जन्म नक्षत्र उतराफाल्गुन के दूसरा चरण में है. इस कारण विराट ऊर्जा से भरपूर रहते हैं. पिच पर उनकी फुर्ती देखते ही बनती है. टीम के साथ पूरी स्पिरिट के साथ खेलते हैं. किस्मत वाले हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम का 19 अक्टूबर को बांग्लादेश से मुकाबला है. दोनों टीमें पुणे में भिड़ेंगी. विराट कोहली इस मैच में फिर अपना जौहर दिखाने को तैयार हैं. उनकी कुंडली के हिसाब से उनका क्रिकेट करियर शानदार रहा है और आगे भी वह नई बुलंदियां छुएंगे.
नाम –विराट कोहली
जन्म दिनांक –05 नवम्बर 1988
जन्म समय-10:28
जन्म स्थान-दिल्ली
विराट कोहली की जन्म राशि कन्या है और लगन धनु है. जन्म नक्षत्र उतराफाल्गुन के दूसरे चरण में उनका जन्म हुआ है. इस कारण वह ऊर्जा से भरे रहते हैं. उन्हें टीम के खेलना पसंद है. साथ ही टीम के दूसरे सदस्यों का हौसला भी बढ़ाते हैं. कुंडली के हिसाब से उनकी सभी इच्छा पूर्ण होगी. विराट को छोटा काम करना पसंद नहीं आता है.
खेल के दौरान किसी के साथ किसी भी तरह की कोई प्रतिस्पर्धा नहीं करते हैं. अपने जीवन काल में कई तरह से सुख-सुविधा से परिपूर्ण रहेंगे. भौतिक सुख प्राप्त होता रहेगा. इनमें एक विशेषता यह है कि वह दानी हैं. लीग से अलग काम करना इनको बेहद पसंद है. इनको कठिन से कठिन कार्य करने में कोई संदेह नहीं होता है. सही समय पर अपना काम पूरा कर लेते हैं.
विराट कोहली की कुंडली में ग्रहों का स्थिति कैसी है
धनु लगन की कुंडली है. लग्नेश चौथे घर में है. लगन भाव के स्वामी देवगुरु, वृहस्पति-शुक्र के साथ छठे भाव में वक्री होकर बैठे हैं. सूर्य अपने नीच की राशि तुला में विराजमान है. साथ में बुध है. बुध बेहतर स्थिति में बैठा है. लाभ के घर में एकादश भाव यानि लाभ के घर में बुधादित्य योग बना हुआ है लेकिन यह योग की बेहतर स्थिति नहीं है. उच्च पद पर जाकर स्थिति बेहतर नहीं रहेगी. सामाजिक प्रभाव बनेगा लेकिन जितना चाहिए उतना बेहतर नहीं रहेगा. राहू तीसरे भाव में है और केतु सूर्य की राशि सिंह के घर में बैठे हैं.
चंद्रमा आठवें भाव के होकर दशम भाव में बैठे हैं, जो ठीक नहीं है. शुक्र के साथ चंद्रमा का बैठना, दोनों स्त्री कारक ग्रह हैं. शनि दूसरे और तीसरे भाव के होकर लगन में बैठे हुए हैं. मंगल पाचवें भाव और बारहवें भाव के स्वामी होकर चौथे भाव मीन राशि में बैठे हैं.
ग्रहों की स्थिति से कितना होगा फायदा
विराट कोहली के ग्रहों की स्थिति का परिणाम यह बता रहा है कि उनका जीवन संघर्ष से भरा रहेगा, चाहे जिस क्षेत्र में काम करें. सूर्य और बुध की स्थिति जो बनी हुई है, इनके करियर के लिए बेहतर रहेगी.
लेकिन मेहनत के अनुसार इनको परिणाम जल्द नहीं मिलेगा. चाहे सामाजिक क्षेत्र हो या राजनीति या खेल का हो.
विराट की कुंडली में मंगल की स्थिति
मंगल चौथे भाव का ठीक नहीं मना जाता है. मंगल की दृष्टी शुक्र और चंद्रमा पर बनी हुई है. जिससे विराट को पहचान मिली है. यही कारण है कि विराट क्रिकेट जगत में नाम रोशन कर रहे है. ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण कई बार दिखता है जब वह भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों के साथ बुरा बर्ताव कर बैठते हैं.
मंगल के अलग-अलग भावों में जो दृष्टी बनी हुई है, उनके प्रभाव से विराट कोहली के जीवन में कई बार उतर-चढ़ाव बना रहेगा.
इनकी कुंडली में शनि की दृष्टी कुंडली के तीसरे और सातवें और दशम भाव पर बनी हुई है, जिससे विराट कोहली को एकान्तप्रिय पसंद आएगा. गुस्सा ज्यादा रहेगा.
लेकिन साथ ही आत्मविश्वास और धैर्य बना रहेगा. मंगल और शुक्र की दृष्टि के साथ में चन्द्र दशम भाव में होने के कारण वैवाहिक जीवन बहुत बेहतर रहेगा. इसी कारण उन्होंने प्रेम विवाह किया. लेकिन पुत्र की प्राप्ति में देर है. पारिवारिक रिश्ते बेहतर नहीं रहेंगे.
कैसा रहेगा विराट कोहली का स्वास्थ्य
विराट कुंडली की सेहत मध्यम बनी रहेगी. गुरु की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पेट सम्बंधित समस्या रहेगी. मंगल के कारण रक्त सम्बंधित समस्या बनेगी. खान-पान पर ध्यान दें.
विराट कोहली का करियर कैसा रहेगा
विराट कोहली का जन्म सूर्य की महादशा में हुआ है. 12 मार्च 2003 से लेकर 12 मार्च 2010 के बाद से करियर बेहतर हुआ है. लेकिन आर्थिक रूप से उतना बेहतर नहीं था. मित्र इनका सहयोग करेंगे. 13 मार्च 2010 से लेकर 13 मार्च 2028 तक राहु की महादशा रहेगी. वर्तमान में राहु की महादशा में शुक्र की अन्तर्दशा चल रही है, जो आपकी मानसिक स्थिति में कमी दर्शाएगी. मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी. प्रशासनिक सहयोग भरपूर मिलेगा.
नए मकान का सुख मिलेगा
27 नवम्बर 2023 के बाद विराट के करियर में उन्नति होगी. खेल जगत में आप को प्रसिद्धि मिलेगी. इस समय आपके प्रशंसक बहुत पसंद करेंगे. साथ ही आपके खेलने के तरीके में बेहतर सुधार होगा. 2025 के बाद क्रिकेट के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर नहीं रहेगा. आपके खेल से लोग प्रभावित नहीं होंगे.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










