तुला राशिफल 9 अप्रैल 2026: छोटी यात्राएं होंगी फायदेमंद, बिजनेस में मिलेगा लाभ
Published by : Neha Kumari Updated At : 09 Apr 2026 4:25 AM
9 अप्रैल 2026 का तुला राशिफल
Aaj Ka Tula Rashifal 9 april 2026 : तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Tula Rashifal 9 april 2026: आज तुला राशि वालों के लिए चंद्रमा का तृतीय भाव में गोचर पराक्रम और आत्मविश्वास बढ़ाएगा. शुक्र का मेष में होना दांपत्य जीवन में खुशियां लाएगा. मीन राशि में सूर्य, मंगल और शनि की स्थिति छठे भाव में है, जो आपको प्रतियोगिता या अदालती मामलों में मजबूत बनाएगी. छोटी यात्राएं सुखद रहेंगी.
करियर/बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी. छोटे भाई-बहनों या सहयोगियों की मदद से बिजनेस में लाभ मिलेगा. मार्केटिंग और संचार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा. आमदनी के नए स्रोत बनेंगे और अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहतरीन है. पार्टनर के साथ फोन पर हंसी-मजाक और रोमांस बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी. यदि आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन सफलता दिला सकता है. शाम का समय यादगार रहेगा.
स्वास्थ्य: आज आप शारीरिक रूप से सक्रिय और ऊर्जावान रहेंगे. हालांकि, अधिक काम के कारण थकान हो सकती है. कंधों और हाथों में हल्का दर्द महसूस हो सकता है. संतुलित आहार लें और रात को समय पर सोएं.
- सावधानी: अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें.
- उपाय: कन्याओं को फल दान करें.
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: गुलाबी
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










