तुला राशिफल 27 जनवरी 2026: आज स्वास्थ्य रहेगा सामान्य, मानसिक तनाव और थकान से बचें


Tula Aaj Ka Rashifal 27 January 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? जानिए आज का तुला राशिफल.
Tula Aaj Ka Rashifal 27 January 2026 : आज 27 जनवरी 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शाम 04 बजकर 29 मिनट तक रहेगी. इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ होगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, शुक्र और बुध मकर राशि में हैं. चंद्रमा मेष राशि में है उपरांत वृषभ राशि मे गोचर करेंगे. गुरु मिथुन, शनि मीन, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित है.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार ….
Tula Aaj Ka Rashifal तुला आज का राशिफल
काम समय पर पूरा होगा. साझेदारी के काम में लाभ मिलेगा. प्रेम और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा. मानसिक तनाव से बचें. संगीत या कला से मन हल्का होगा.
करियर / बिजनेस: स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा, लेकिन ध्यान भटकने की संभावना रहेगी. समय का प्रबंधन करेंगे तो अच्छे रिज़ल्ट मिल सकते हैं. प्राइवेट जॉब में टीमवर्क और संयम से काम करना लाभदायक रहेगा. बिज़नेस में नए संपर्क और अवसर मिलेंगे, लेकिन आज किसी भी तरह का कान्ट्रैक्ट साइन करने से पहले शर्तें अच्छे से पढ़ लें. जॉब बदलने का विचार है तो अभी योजना और रिसर्च तक सीमित रखें.
रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में तालमेल और सहयोग बना रहेगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा और भाई–बहन के साथ रिश्ते सामान्य रहेंगे. घर में मेहमानों का आगमन संभव है, जिससे हलचल और व्यस्तता बढ़ सकती है. प्रॉपर्टी या पैतृक मामलों में जल्दबाज़ी से बचें.
लव लाइफ: पार्टनर के साथ बातचीत और समझ बढ़ेगी. आज भावनाओं को स्पष्ट रूप से साझा करना लाभदायक रहेगा. सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से दोस्ती या संपर्क बढ़ सकता है. पुराने क्रश से जुड़ी बातें सामने आ सकती हैं, सतर्क रहें.
स्वास्थ्य: मानसिक रूप से संतुलित रहेंगे, लेकिन थकान या नींद की कमी परेशान कर सकती है. कमर या पीठ दर्द की संभावना है. हल्की एक्सरसाइज़ और पर्याप्त पानी लाभदायक रहेगा.
पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (मंगलवार):
हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें.
“ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” मंत्र का 11 या 21 बार जप करें.
लाल मसूर या गुड़ का दान करें.
आज क्रोध पर नियंत्रण रखने का संकल्प लें.
नोट: यह उपाय मानसिक स्थिरता, आत्मबल और सकारात्मक सोच बनाए रखने में सहायक माना जाता है.
शुभ रंग: उजला
शुभ अंक: 7
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- Aaj Ka Panchang 27 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और नक्षत्र-योग व करण
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए