तुला राशिफल 11 मार्च 2026: क्या आज रिश्तों में बनेगा विश्वास या छोटी बातों से बढ़ सकता है विवाद?

आज का तुला राशिफल
Tula Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Tula Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: तुला राशि. आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है. आपकी राशि के द्वितीय भाव में चंद्रमा का गोचर आपकी जमा पूंजी और धन संचय में वृद्धि करने वाला है. बिजनेस बढ़ाने के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है.
करियर-बिजनेस: पंचम भाव के बुध और सूर्य के प्रभाव से आपकी रचनात्मक सोच व्यापार में बड़ा बदलाव लाएगी. कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह को महत्व दिया जाएगा जिससे आपका आत्मविश्वास और मान बढ़ेगा. आज नौकरी के लिए इंटरव्यू का बुलावा आ सकता है.
लव लाइफ: प्रेम जीवन में वाणी का प्रभाव बहुत सकारात्मक रहेगा. आप अपनी बातों से पार्टनर का दिल जीतने में सफल रहेंगे. परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा. अपने अफेयर के बारे मे दूसरों से बात साझा न करें.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन आँखों में जलन या मुख से संबंधित समस्या हो सकती है. नींद पूरी लें और आँखों को ठंडे पानी से धोते रहें ताकि मानसिक तनाव का अनुभव न हो. आज पानी ज्यादा पीना लाभदायक रहेगा.
सावधानी: कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें और अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं.
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: पंचांग 11 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
Also Read: लव राशिफल 11 मार्च 2026: आज इन राशियों की चमकेगी लव लाइफ, जानें किसके रिश्ते में आएगी दूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




