लव राशिफल 11 मार्च 2026: आज इन राशियों की चमकेगी लव लाइफ, जानें किसके रिश्ते में आएगी दूरी

Updated at : 11 Mar 2026 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Love Rashifal

आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 11 March 2026: आज 11 मार्च 2026, दिन बुधवार है. चैत्र कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि के साथ आज ग्रहों की स्थिति प्रेम और संबंधों के लिए बहुत ही संवेदनशील बनी हुई है.

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 11 March 2026: आज कुम्भ राशि में सूर्य, मंगल, बुध और राहु की चतुर्ग्रही युति के साथ चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर आपके प्रेम जीवन में गहरी उथल-पुथल मचा सकता है. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज प्रेमी-प्रेमिकाओं और विवाहित जोड़ों की लव लाइफ कैसा रहने वाला हैं. आज किन राशि वालों की लव लाइफ अनबन हो सकती है और किसके रिश्ते में मधुरता रहेगी. पढ़ें आज का लव राशिफल

आज का लव राशिफल : Aaj Ka Love Rashifal

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा. आपकी राशि के अष्टम भाव में चंद्रमा का गोचर गुप्त शत्रुओं के कारण लव लाइफ में दरार डाल सकता है. पार्टनर के बीच शक की दीवार खड़ी हो सकती है जिससे भारी तनाव की स्थिति बनेगी. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ पुरानी बातों को लेकर अनबन हो सकती है. हालांकि, मंगल का शुभ प्रभाव शाम तक कुछ रोमांटिक पल भी लाएगा जिससे कड़वाहट कम होगी.

वृषभ राशि: आपकी राशि के सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर आज प्रेम संबंधों में स्थायित्व लेकर आएगा. राहु की दृष्टि से सचेत रहें क्योंकि कोई तीसरा व्यक्ति आपके बीच गलतफहमी पैदा कर सकता है. पार्टनर के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा जहां सुबह तकरार तो शाम को मधुरता रहेगी. शादीशुदा जातकों के लिए दिन अच्छा है लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना अनिवार्य है. पार्टनर को कोई छोटा उपहार देना आपके रिश्तों को मजबूती देगा.

मिथुन राशि: आज का दिन प्रेम जीवन में थोड़ा संभलकर चलने का संकेत दे रहा है. छठे भाव का चंद्रमा बेवजह के विवाद पैदा कर सकता है. आपकी कड़वी बातें पार्टनर के दिल को गहरी चोट पहुंचा सकती हैं जिससे अलगाव की स्थिति बन सकती है. पार्टनर के बीच आज संवाद की कमी रहेगी. वैवाहिक जीवन में भी जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं. रोमांटिक पलों के लिए आपको आज थोड़ा इंतजार करना होगा.

कर्क राशि: आज प्रेम के सितारों में चमक बनी रहेगी. पंचम भाव का चंद्रमा आपके रिश्तों में नई ऊर्जा भरेगा. पार्टनर के बीच आज बेहतरीन तालमेल देखने को मिलेगा और आप साथ में यादगार समय बिताएंगे. वैवाहिक जीवन में संतान पक्ष को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे पति-पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी. हालांकि, कुम्भ के ग्रहों के कारण छोटी-मोटी बहस हो सकती है जिसे नजरअंदाज करना ही बेहतर होगा.

सिंह राशि: आज आपके प्रेम जीवन में सुख-शांति की कमी रह सकती है. चतुर्थ चंद्रमा और लग्न का केतु आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ाएगा. पार्टनर के बीच आज अधिकार जताने की प्रवृत्ति रिश्तों में खटास ला सकती है. वैवाहिक जीवन में घर की समस्याओं के कारण रोमांस कहीं खो सकता है. पार्टनर के साथ धैर्य से बात करें वरना छोटी सी अनबन बड़े झगड़े का रूप ले सकती है. शांत रहना ही आज की सबसे बड़ी औषधि है.

कन्या राशि: आज का दिन आपके लव लाइफ में खुशियों की दस्तक लेकर आएगा. तृतीय चंद्रमा आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. आप अपने पार्टनर से दिल की बात कहने में सफल रहेंगे और पार्टनर के बीच रोमांस चरम पर रहेगा. वैवाहिक जीवन में सुखद बदलाव आएंगे और आप जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं. मीन के शुक्र का प्रभाव आपके वैवाहिक जीवन में नई ताजगी और आकर्षण पैदा करेगा.

तुला राशि: आज के दिन प्रेम संबंधों में धन या किसी कीमती वस्तु को लेकर विवाद होने की संभावना है. चंद्रमा के द्वितीय भाव में होने से आपकी वाणी प्रभावी तो होगी लेकिन कभी-कभी आक्रामक भी हो सकती है जिससे प्रेमी आहत हो सकता है. पार्टनर के बीच आज विश्वास की कमी महसूस होगी. शादीशुदा लोगों के लिए दिन सामान्य है पर ससुराल पक्ष के हस्तक्षेप से लव लाइफ में तनाव आ सकता है. शाम को किसी रोमांटिक डिनर पर जाना स्थिति सुधार सकता है.

वृश्चिक राशि: आज आपकी राशि में ही चंद्रमा का संचार हो रहा है जो आपको भावुक और संवेदनशील बनाएगा. पार्टनर के बीच आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा. आज आप एक-दूसरे की भावनाओं को गहराई से समझेंगे. वैवाहिक जीवन में प्रेम और समर्पण बढ़ेगा जिससे पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे. हालांकि, कुम्भ के राहु-मंगल की दृष्टि के कारण अचानक कोई पुरानी बात उभर सकती है जिससे मन थोड़ा परेशान हो सकता है.

धनु राशि: आज का दिन प्रेम के मामले में थोड़ा डरावना हो सकता है. द्वादश भाव का चंद्रमा खर्च और दूरियां दोनों बढ़ा सकता है. पार्टनर के बीच किसी बात को लेकर बड़ी गलतफहमी पैदा हो सकती है जिससे बातचीत बंद होने की नौबत आ सकती है. वैवाहिक जीवन में भी पार्टनर के साथ तालमेल बिठाने में मुश्किल होगी. आज आपको अपने अहंकार को छोड़कर पार्टनर की बात सुननी चाहिए. एकांत में समय बिताना आपके लिए बेहतर रहेगा.

मकर राशि: आज आपके प्रेम जीवन में सितारों का पूरा सहयोग मिलेगा. एकादश चंद्रमा आपकी हर इच्छा पूरी कर सकता है. पार्टनर के बीच चल रही अनबन आज समाप्त होगी और आप फिर से एक-दूसरे के करीब आएंगे. वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के सहयोग से आप कोई बड़ा निर्णय ले पाएंगे. आज का दिन रोमांटिक पलों से भरपूर रहने वाला है जो आपके रिश्तों को नई दिशा देगा.

कुंभ राशि: आज आपकी राशि में ग्रहों का जमावड़ा प्रेम जीवन में उथल-पुथल मचा सकता है. सूर्य-मंगल और राहु की युति आपके स्वभाव में गुस्सा और डोमिनेटिंग व्यवहार बढ़ा सकती है जिससे पार्टनर परेशान होगा. पार्टन रके बीच आज ईगो क्लैश होने की प्रबल संभावना है. वैवाहिक जीवन में भी तनावपूर्ण स्थिति बनी रह सकती है. रोमांस बनाए रखने के लिए आपको अपने गुस्से पर काबू पाना होगा और पार्टनर की राय को सम्मान देना होगा.

मीन राशि: आज का दिन लव लाइफ के लिए बेहद शुभ और मंगलकारी रहने वाला है. भाग्य स्थान का चंद्रमा और आपकी राशि में स्थित शुक्र प्रेम में सफलता और आकर्षण बढ़ाएंगे. पार्टनर के बीच विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है. वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और पार्टनर के साथ आपके संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे. आज आपको पार्टनर की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है जो आपकी शाम को और भी ज्यादा रोमांटिक बना देगा.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 11 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola