ePaper

तुला राशिफल 10 मार्च 2026: क्या आज आय में होगा इजाफा या अनावश्यक खर्च बढ़ा सकते हैं चिंता?

Updated at : 10 Mar 2026 3:25 AM (IST)
विज्ञापन
Tula Aaj Ka Rashifal

आज का तुला राशिफल

Tula Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Tula Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: तुला राशि. आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ और वाणी के प्रभाव का रहेगा. चंद्रमा द्वितीय भाव में गोचर कर धन संचय में आपकी पूरी सहायता करेंगे. आज शिक्षा और प्रेम संबंधों में सक्रियता बढ़ सकती है.

करियर-बिजनेस: पंचम भाव में स्थित मंगल और बुध आपकी रचनात्मक बुद्धि को तेज करेंगे. व्यापार में नए आईडिया सफल होंगे. आज आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी. आज का दिन उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण या दूर स्थान से जुड़े अवसर दे सकता है.

लव लाइफ: लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी. मीन राशि के शुक्र और शनि की युति प्रेम में थोड़ी गंभीरता और जिम्मेदारी का भाव पैदा करेगी. आज पार्टनर से आकर्षण और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर खान-पान पर ध्यान दें. मुख या दांतों से जुड़ी समस्या हो सकती है. अधिक मीठा खाने से परहेज करना आपके लिए उत्तम रहेगा. आज काम की अधिकता से थकान या तनाव महसूस हो सकता है.

सावधानी: कटु शब्दों के प्रयोग से बचें अन्यथा बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं.

उपाय: आज नैवेद्य मिष्ठान का दान करें.

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 10 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: लव राशिफल 10 मार्च 2026: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपके रिश्तों में बढ़ेगा प्यार और रोमांस?

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola