सूर्य के धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश से मेष, तुला समेत इन राशियों को होगा फायदा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Feb 2025 9:31 AM

विज्ञापन

Surya Gochar February 2025

Surya Gochar February 2025: आज 6 फरवरी को ग्रहों के गोचर में एक नया परिवर्तन होने जा रहा है. इस दिन गुरुवार को सूर्य, जो ग्रहों का राजा है, अपने नक्षत्र में परिवर्तन करेंगे. मंगल के नक्षत्र धनिष्ठा में सूर्य का गोचर इन राशियों के लिए विशेष महत्व रखेगा.

विज्ञापन

Surya Gochar February 2025: सूर्य, जो ग्रहों का राजा है, अपने मित्र मंगल के नक्षत्र में गोचर करेंगे. इस गोचर का देश और दुनिया पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा. सूर्य अग्नि तत्व राशि के स्वामी हैं, जबकि मंगल भी इसी तत्व की राशि में स्थित है. सूर्य और मंगल के बीच की मित्रता के कारण, सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से सकारात्मक और शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा. सूर्य ऊर्जा का प्रतीक है और आत्मा का कारक ग्रह भी है, जो हमें जीवन में प्रकाश प्रदान करता है. ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को ग्रहों का मंत्री माना गया है, और इनके प्रभाव से व्यक्ति कठिन से कठिन समस्याओं का समाधान कर सकता है. सूर्य के कारण व्यक्ति को राजनीतिक और सरकारी नौकरी में उच्च पद और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है. हालांकि, यदि जन्मकुंडली में सूर्य अशुभ स्थिति में हो, तो व्यक्ति को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे कार्य में मन की कमी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं.

घनिष्ठा नक्षत्र में सूर्य के गोचर का प्रभाव

घनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी मंगल है, जबकि इस नक्षत्र का राशि स्वामी शनि है. यह नक्षत्र क्रम संख्या 23 पर स्थित है और इसका राशि मकर है. मकर राशि के प्रभाव से व्यक्ति मेहनती, तेजस्वी और पराक्रमी बनते हैं. वर्तमान में सूर्य मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसके कारण न केवल राशि पर, बल्कि देश और दुनिया पर भी इनका विशेष प्रभाव पड़ेगा.

प्यार हासिल करने में फेंग शुई करेगा मदद, ऐसे करें आकर्षित करें, जानिए आसान टिप्स

कब करेंगे सूर्य नक्षत्र परिवर्तन

06 फरवरी 2025 समय 07 बजकर 55 मिनट पर घनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से इन राशि को होगा लाभ

मेष

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त होगा. सूर्य दशम भाव में स्थित है, जिससे पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी, और जो कार्य रुके हुए थे, वे पूर्ण होंगे. करियर में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे, नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा और कार्यस्थल पर माहौल खुशनुमा रहेगा. यदि आपने नई नौकरी की योजना बनाई है, तो उसमें सफलता प्राप्त होगी. समाज में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी.

सिंह

सिंह राशि के जातकों को सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से करियर में विशेष लाभ प्राप्त होगा. कार्य करने के तरीके में बदलाव आएगा और आप अपने कार्य को समय से पहले पूरा करेंगे. विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है. पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतोष रहेगा. व्यापार के लिए यह समय अनुकूल है और वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी.

तुला

तुला राशि के जातकों को सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन के कारण सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे. जो पुरानी समस्याएँ चल रही थीं, उनका समाधान होगा और आर्थिक लाभ की संभावना है. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और भूमि या भवन से संबंधित लाभ मिल सकता है. पुराने घर की मरम्मत की जाएगी, वाहन की खरीदारी संभव है, और व्यापार तथा नौकरी में प्रगति देखने को मिलेगी.

मीन

मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन को विशेष रूप से लाभकारी माना जाएगा. यह समय लाभ के अवसर प्रदान करेगा और कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी. मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, क्योंकि इसके परिणाम संतोषजनक नहीं हो सकते. शेयर बाजार से अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola