मीन राशि में सूर्य का प्रवेश, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों की भविष्यवाणी

Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Mar 2025 2:25 PM

विज्ञापन

Surya Gochar 2025 rashifal effect in hindi

Surya Gochar 2025: सूर्य देव के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर विभिन्न भावों के अनुसार प्रभाव पड़ेगा. इन राशियों की किस्मत सूर्य की किरणों की तरह उज्ज्वल होगी. इसके साथ ही करियर में सुनहरे अवसरों की शुरुआत होगी. आइए, इन दोनों राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं-

विज्ञापन

Surya Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का संक्रांति अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका गोचर आम जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है. सूर्य के परिवर्तन से कई राशियों पर नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न होता है. सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह माना जाता है, और यदि जन्मकुंडली में सूर्य मजबूत हो, तो व्यक्ति को पद और प्रतिष्ठा का लाभ मिलता है, साथ ही समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होता है. सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं, और इन्हें मेष राशि में उच्च तथा तुला राशि में नीच माना जाता है.

जन्मकुंडली में दशम भाव का प्रतिनिधित्व करने के कारण इन्हें ग्रहों का मंत्री का पद प्राप्त है. सूर्य व्यापार में उन्नति प्रदान करते हैं, लेकिन यदि सूर्य अशुभ भाव में या नीच में स्थित हो, तो व्यक्ति को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. जब सूर्य धनु राशि और मीन राशि में गोचर करते हैं, तब खरमास की शुरुआत होती है, जिसमें कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है. वर्तमान में, सूर्य शनि की राशि कुम्भ में गोचर कर रहे थे, और अब वे मीन राशि में गोचर करेंगे.

सूर्य मीन राशि में कब गोचर करेगा

सूर्य 14 मार्च 2025 को शाम 06 बजकर 40 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेगा.

होली के साथ राजकुमार ग्रह चलेंगे उलटी चाल, चमकेगा इन राशियों का भाग्य

सूर्य के मीन राशि में गोचर का प्रभाव

सूर्य का मीन राशि में गोचर एक महत्वपूर्ण घटना है, क्योंकि मीन राशि देव गुरु बृहस्पति की राशि है. सूर्य और बृहस्पति के बीच का संबंध अत्यंत सकारात्मक होता है. जब ये दोनों ग्रह जन्मकुंडली में शुभ स्थिति में होते हैं, तो यह जातक के लिए सुखद संकेत देता है. मीन राशि जल तत्व की राशि है, जबकि सूर्य का स्वभाव उग्र है, जो कई लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा. सूर्य ग्रहों का मंत्री है, जबकि बृहस्पति ग्रहों का राजा है, जिससे कई राशियों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा.

मेष

मेष राशि के जातकों का गोचर बारहवें भाव में होगा. इस अवधि में कार्य क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है. स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, विशेषकर आंखों से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं. मानसिक तनाव भी संभव है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों का गोचर एकादश भाव में होगा. इस समय कई प्रकार के लाभ की संभावना है, इसलिए समय का सही उपयोग करें. आय की स्थिति संतोषजनक रहेगी और संतान से सुख प्राप्त होगा. छात्रों के लिए यह समय अनुकूल है.

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों का गोचर दशम भाव में होगा. जो लोग भूमि और भवन के व्यापार में हैं, उन्हें लाभ मिलने की संभावना है और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे व्यक्तियों को पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी.

कर्क

कर्क राशि के जातकों का गोचर नवम भाव में होगा. इस समय लंबी धार्मिक यात्रा की संभावना है. आपके कार्यों को समाज में प्रशंसा मिलेगी, जिससे यश और कीर्ति प्राप्त होगी. भाई से सुख मिलेगा और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी.

कन्या

कन्या राशि के जातकों के लिए, जब सूर्य सातवें भाव में गोचर करेगा, तो नौकरी करने वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान अनावश्यक तनाव उत्पन्न होगा और अहंकार की भावना बढ़ सकती है. हालांकि, दांपत्य जीवन में सुख और संतोष बना रहेगा. जिन व्यक्तियों को उच्च रक्तचाप की समस्या है, उन्हें अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए, सूर्य का छठे भाव में गोचर स्वास्थ्य के लिए अनुकूल रहेगा. इस समय शत्रुओं पराजित होंगे, लेकिन नेत्र संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है.

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए, जब सूर्य पंचम भाव में गोचर करेगा, तो नौकरीपेशा लोगों को आर्थिक लाभ की संभावना है और वेतन में वृद्धि हो सकती है. छात्रों की बुद्धि और स्मरण शक्ति में सुधार होगा, और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे व्यक्तियों को सफलता प्राप्त होगी. हालांकि, प्रेम संबंधों में कुछ समस्याएं आ सकती हैं.

धनु

धनु राशि के जातकों के लिए, सूर्य का चौथे भाव में गोचर समाज में आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा. इस दौरान गुप्त विद्या की जानकारी प्राप्त होगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे. पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे.

मकर

मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर तीसरे भाव में होगा, जिससे उन्हें भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा. हालांकि, वे छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो सकते हैं. इस दौरान वे निडर और साहसी रहेंगे तथा दूसरों की सहायता करने के लिए तत्पर रहेंगे. धार्मिक यात्रा की संभावना भी बन रही है.

कुम्भ

कुम्भ राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर दूसरे भाव में होगा, जिससे उन्हें धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है. उन्हें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए, जिससे परिवार में सुख-शांति बनी रहे. हालांकि, पैतृक संपत्ति के लाभ में कमी आ सकती है.

मीन

मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर पहले भाव में होगा, जिससे जीवनसाथी के साथ तनाव उत्पन्न हो सकता है. सरकारी नौकरी और निजी क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा, और प्रमोशन की संभावना भी बन रही है. इसके अलावा, कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे होंगे.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola