सिंह राशिफल 5 जून 2026: आज नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी

सिंह राशिफल 5 जून 2026
Aaj Ka Singh Rashifal 5 June 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Singh Aaj Ka Rashifal 5 June 2026, सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए विजय दिलाने वाला रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के छठे भाव में गोचर कर रहे हैं. आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा. शत्रुओं पर आपकी विजय निश्चित है. केतु आपकी राशि में होने से मानसिक रूप से थोड़ा भटकाव होगा, लेकिन चंद्रमा का शुभ प्रभाव आपको सही दिशा दिखाएगा. ऋण संबंधी बाधाएं दूर होंगी.
करियर-बिजनेस: आज बिजनेस में कड़े मुकाबले के बावजूद आपको अच्छा मुनाफा होगा. नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे. आपकी मेहनत का फल आज आपको पदोन्ति या वेतन वृद्धि के रूप में प्राप्त होगा.
रिलेशनशिप: आज ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. माता-पिता के सहयोग से आपकी कोई बड़ी घरेलू समस्या आसानी से सुलझ जाएगी, जिससे घर का माहौल बहुत सकारात्मक होगा.
लव लाइफ: आज लव लाइफ में साथी का सहयोगात्मक रवैया आपको संबल देगा. यदि रिश्तों में कोई पुरानी कड़वाहट थी, तो वह आज आपसी बातचीत से दूर होगी. पार्टनर आपकी व्यस्तता को समझेगा और आपको मानसिक रूप से पूरा सपोर्ट करेगा.
स्वास्थ्य: आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहें. अधिक काम के कारण शाम को थोड़ी थकान महसूस होगी. पर्याप्त नींद लें और खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब पानी पीएं.
सावधानी: आज किसी भी विवादित मामले में जबरदस्ती टांग अड़ाने या गवाही देने से बचें.
उपाय: आज सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें.
शुभ कलर: सुनहरा
शुभ अंक: 1
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










