सिंह राशिफल 19 अप्रैल 2026: क्या आज बढ़ेगा तनाव या धन लाभ देगा राहत?

Updated:
विज्ञापन
सिंह राशिफल 19 अप्रैल 2026: क्या आज बढ़ेगा तनाव या धन लाभ देगा राहत?

Aaj Ka Singh Rashifal 19 April 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Singh Rashifal 19 April 2026: आज सूर्य आपकी राशि के स्वामी होकर उच्च मेष राशि में शुक्र के साथ स्थित हैं, जो राजयोगकारी स्थिति बना रहे हैं. दोपहर तक चंद्रमा भाग्य भाव में रहकर धर्म-कर्म में रुचि बढ़ाएंगे. केतु आपकी राशि में होने से कभी-कभी भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन बृहस्पति का सहयोग बना रहेगा.

करियर/बिजनेस: राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है. व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. सूर्य के उच्च भाव में होने से आपको यश और कीर्ति प्राप्त होगी. रुके हुए प्रोजेक्ट्स दोबारा शुरू हो सकते हैं. विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभकारी रहेंगे.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में उत्साह बना रहेगा. पार्टनर के साथ फोन पर प्रेम और रोमांस भरी बातचीत होगी. यदि किसी पुराने तनाव की स्थिति थी, तो वह आज समाप्त हो सकती है. शाम को डिनर के दौरान आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं. रिश्ता और अधिक मजबूत व परिपक्व होगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य से उत्तम रहेगा, लेकिन केतु के प्रभाव से पेट से संबंधित हल्की समस्याएं हो सकती हैं. जंक फूड से दूरी बनाए रखें. ऊर्जा बनाए रखने के लिए योग करें. सूर्य के प्रभाव से आपका आत्मविश्वास और व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा.

  • सावधानी: अहंकार को अपने व्यवहार पर हावी न होने दें.
  • उपाय: “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें.
  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: सुनहरा/नारंगी

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola