सिंह राशिफल 14 मार्च 2026: क्या करियर में खुलेंगे सफलता के रास्ते या रिश्तों को लेकर बढ़ेगी टेंशन?

Updated at : 14 Mar 2026 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Singh Rashifal

आज 14 मार्च 2026 का सिंह राशिफल

Singh Aaj Ka Rashifal 14 March 2026: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Singh Aaj Ka Rashifal 14 March 2026: सिंह राशि वालों के लिए 14 मार्च दिन शनिवार कैसा रहने वाला है. यह जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा. चंद्रमा आपकी राशि से छठे भाव में गोचर कर रहे हैं. छठे चंद्रमा और सप्तम भाव के सूर्य-मंगल शत्रुओं पर आपकी विजय सुनिश्चित करेंगे. आज खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी.

करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज काम का बोझ अधिक रहेगा. आपको अपने लक्ष्य पूरे करने के लिए अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है. व्यापारियों के लिए दिन मध्यम है. आज बड़ा निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना आपके लिए हितकर रहेगा.

लव लाइफ: प्रेम जीवन में आज थोड़ी उदासीनता रह सकती है. आज आप अपने काम में अधिक व्यस्त रहेंगे और पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाने के लिए आपको अपने अहंकार का त्याग करना होगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति आज सचेत रहने की आवश्यकता है. छठा भाव मे मौजूद चंद्रमा मौसमी बीमारियों या पेट के विकारों का संकेत दे रहा है. आँखों में जलन या सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है. आज मोबाइल और लैपटॉप का सीमित उपयोग करें.

सावधानी: विरोधियों से सावधान रहें और अपनी कमजोरी किसी के सामने जाहिर न होने दें.

उपाय: शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें और गरीब को भोजन कराएं.
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 1

ये भी पढ़ें: आज का राशिफल 14 मार्च 2026: इन  पांच राशियों के लिए शुभ संकेत, पढे़ सभी 12 राशियों का भविष्य

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola