आज का दिन सिंह राशि के लिए कैसा? जानें करियर, लव और स्वास्थ्य का हाल
Published by : Neha Kumari Updated At : 10 Apr 2026 4:40 AM
10 अप्रैल 2026 का सिंह राशिफल
Kanya Aaj Ka Rashifal 10 April 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Singh Rashifal 10 April 2026: आज सिंह राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा उलझन भरा रह सकता है. केतु की स्थिति के कारण मन में भ्रम बना रहेगा. मीन राशि में चार ग्रहों का आठवें भाव में होना गुप्त चिंताओं को बढ़ा सकता है. हालांकि, दोपहर बाद चंद्रमा के छठे भाव में आने से आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे और स्थितियों को संभालने में सफल रहेंगे.
करियर व बिजनेस: आज व्यापार में जोखिम लेने से बचना बेहतर रहेगा. नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव अधिक रह सकता है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है. गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें और अपनी योजनाएं किसी के साथ साझा करने से बचें. धैर्य और संयम ही सफलता की कुंजी होंगे.
लव लाइफ: प्रेम जीवन में आज थोड़ा ठहराव महसूस हो सकता है. पार्टनर से बात करते समय अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें. शाम को कैंडल लाइट डिनर या कोई खास प्लान बनाकर रिश्ते में मिठास लाई जा सकती है. रोमांस बढ़ाने के लिए पहल आपको ही करनी होगी.
स्वास्थ्य: आज रीढ़ की हड्डी या पीठ दर्द की समस्या हो सकती है. भारी सामान उठाने से बचें. सुबह की सैर और हल्का व्यायाम आपके लिए लाभकारी रहेगा. मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग अपनाएं.
विशेष: आज शीतला अष्टमी (बासोड़ा) का पर्व मनाया जाएगा.
सरल उपाय: माता शीतला को आज के दिन बासी (ठंडा) भोजन का भोग लगाएं और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें : Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










