Shukra Gochar 2025: शुक्र का होने वाला है गोचर, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का विशेष लाभ, पाएंगे प्रेम, धन और मान-सम्मान
Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Dec 2025 7:03 AM
शुक्र का होने वाला है फायदा, इन राशियों पर पड़ेगा असर
Shukra Gochar 2025: शुक्र का आगामी गोचर कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है. इस बदलाव से कुछ जातकों को प्रेम, धन और मान-सम्मान का विशेष लाभ मिल सकता है. करियर में तरक्की, रिश्तों में मिठास और वित्तीय मजबूती का योग बन रहा है। यह समय नई खुशियों की शुरुआत कर सकता है.
Shukra Gochar 2025: साल 2025 के दिसंबर महीने में ग्रहों की स्थिति खास संकेत दे रही है. 20 दिसंबर 2025 को सुबह 07:31 बजे शुक्र धनु राशि में प्रवेश करेंगे. यह गोचर कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा—नई नौकरी, बिजनेस में लाभ, बेहतर निवेश, रोमांस और कला के क्षेत्र में सफलता की मजबूत संभावनाएं बनेंगी. आइए जानते हैं किन तीन राशियों पर शुक्र की कृपा ज्यादा रहेगी.
सिंह राशि: करियर और रचनात्मकता में शानदार उछाल
सिंह राशि वालों के लिए दिसंबर का यह समय काफी शुभ साबित होगा. शुक्र के गोचर से करियर में नई ऊंचाइयां मिल सकती हैं. नौकरी बदलने का सोच रहे लोगों को बेहतरीन अवसर मिलेंगे. व्यापार में भी बढ़त के संकेत हैं. घर परिवार में शांति का माहौल रहेगा और मन में सकारात्मकता बढ़ेगी. कला, संगीत, डिजाइन, मीडिया जैसे क्रिएटिव क्षेत्रों में पहचान मिलने का समय है. अध्यात्म की ओर आकर्षण बढ़ेगा और मानसिक शांति भी मिलेगी.
धनु राशि: खुशी, रोमांस और तरक्की का समय
धनु राशि वालों के लिए तो यह समय मानो वरदान जैसा रहेगा, क्योंकि शुक्र आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगे. नौकरी और बिजनेस में लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. वाहन या घर खरीदने की योजना है तो यह समय समर्थन देगा. शादीशुदा लोगों के रिश्ते मधुर होंगे और अविवाहित लोगों के लिए प्रेम के नए अवसर बन सकते हैं. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सरकारी नौकरी वालों के प्रमोशन या वेतन वृद्धि के योग भी मजबूत होंगे. निवेश के लिहाज से भी यह समय काफी अच्छा माना जा रहा है.
ये भी देखें: इस 6 दिसंबर को बुध के राशि परिवर्तन बदल जाएगी किस्मत, जानें 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर
मकर राशि: करियर में राहत और आर्थिक मजबूती
मकर राशि के लोगों के लिए भी शुक्र का यह गोचर राहत लेकर आएगा. लंबे समय से करियर में चल रहा दबाव कम होगा और नए अवसर मिलने शुरू होंगे. स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक शांति मिलेगी. कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मानसम्मान बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास आएगी और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. धर्म और आध्यात्म में रुचि बढ़ सकती है, जिससे मन ज्यादा संतुलित रहेगा.
तीन राशियों के लिए खुशियों भरा समय
शुक्र का यह गोचर खासकर सिंह, धनु और मकर राशि वालों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. करियर, धन, प्रेम और परिवार—हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. अगला महीना आपके जीवन में नई शुरुआत और तरक्की के मौके लेकर आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










