ePaper

Scorpio Monthly Horoscope November 2024: वृश्चिक राशि के जातकों पर नौकरी बदलने की स्थति में आ सकते है

Updated at : 01 Nov 2024 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
Scorpio Monthly Horoscope November 2024

Scorpio Monthly Horoscope November 2024

Scorpio Monthly Horoscope november 2024: वृश्चिक राशि वालों के लिए ये माह (मासिक राशिफल नवंबर 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं वृश्चिक राशि का मासिक राशिफल.

विज्ञापन

Scorpio Monthly Horoscope November 2024: सभी लोग जानना चाहते हैं कि नवंबर का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है.मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.

परिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन बहुत बढ़िया रहने वाला है.पारिवारिक जीवन में सुख सुविधा भरपूर मिलेगा.परिवार के सभी सदस्य आपको मान सम्मान देंगे चौथे भाव में शनि है पहला भाव में शुक्र के साथ बुध बैठे है मंगल का चौथा दृष्टी शनि पर बना हुआ परिवार के सदस्यो के साथ पुराना मनमुटाव बना हुआ था वह दूर होगा.राजनितिक क्षेत्र से जुड़े है उनको अच्छा लाभ मिलेगा माह के अंतिम सप्ताह में परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापारी के लिए इस माह उत्तम रहने वाला है सातवे भाव में वृहस्पति बैठे है केंद्र में बुध और शुक्र साथ में बैठे है व्यापार में अच्छा लाभ होगा.इस माह व्यापार में निवेश करें अच्छा मुनाफा मिलेगा.नए व्यापार करने की योजना बनाए है आरंभ करें माह आपको अनुकुल लाभ मिलेगा.इस माह अपना ध्यान व्यापार में ठीक बनाए रखें,नौकरी करने वाले को इस माह मिला जुला रहने वाला है कार्य क्षेत्र में ध्यान देना पड़ेगा शनि की दृष्टी दशम भाव पर बना हुआ है कार्य क्षेत्र में कई तरह से परेशानी हो सकती है,अपना कार्य किसी दूसरे को भरोसे नहीं रखें.

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों को इस माह पढाई के क्षेत्र में ध्यान देना पड़ेगा तभी आपको सफलता मिल सकता है.प्राइमरी स्कूल में पढाई करने वाले छात्र को विशेष ध्यान देना पड़ेगा राहु पंचम भाव में होने के कारण संगत पर काफी असर पर सकता है प्रतियोगिता परीक्षा की पढाई कर रहे है आपको इस माह मेहनत करना पड़ेगा तब करियर में मेहनत करना पड़ेगा.अधिकारी के साथ अनबन होगा. कार्य के दबाव के कारण नौकरी बदलने की स्थति में आ सकते है .नए नौकरी की प्रयास कर रहे है इस माह माह आपको इंतजार करना पड़ेगा.

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन इस माह उत्तम रहने वाला है.पंचम भाव में राहु बैठे है ,केतु का दृष्टी पांचवे भाव पर है जिसे माह के शुरुआत में प्रेमिका के साथ थोडी अनबन बनेगी फिर ठीक होगा.जो लोग नए प्रेम सम्बन्ध की इंतजार में थे उनको सफलता मिल सकता है. वैवाहिक जीवन खुशमय रहने वाला है जीवन साथी अच्छी समझदारी के साथ जीवन का निर्वाह करेंगी.

स्वास्थ्य

इस माह स्वास्थ्य ठीक रहेगा कई शुभ ग्रह का दृष्टी चंद्रमा पर बना हुआ है जिसे आप स्वास्थ्य रहेगें.सिर्फ खान -पान ठीक बनाए रखें.

लकी नंबर: 1
लकी कलर: भूरा

उपाय

प्रत्येक दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.
प्रतिदिन रात्रि में काले कुत्ते को रोटी खिलाएं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola