Scorpio Monthly Horoscope June 2025: वृश्चिक राशि वाले जातक धैर्य रखें, पढ़ें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 May 2025 6:20 PM
Scorpio Monthly Horoscope June 2025
Scorpio Monthly Horoscope June 2025: जून 2025 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए संतुलन बनाए रखने का समय है. पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में सावधानी की आवश्यकता होगी. प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव और स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी रह सकती है. आइए जानते हैं ग्रहों की स्थिति आपके जून महीने को कैसे प्रभावित करेगी.
वृश्चिक राशि जून 2025 का मासिक राशिफल
Scorpio Monthly Horoscope June 2025: जैसे ही जून का महीना शुरू होता है, मन में अनेक सवाल घर कर लेते हैं—क्या इस महीने परिवार में सुख-शांति रहेगी? व्यापार में लाभ होगा या कोई नई चुनौती सामने आएगी? क्या करियर में तरक्की मिलेगी? ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर तैयार किया है विशेष मासिक राशिफल, जो आपके जीवन के हर क्षेत्र पर गहराई से प्रकाश डालता है.
पारिवारिक जीवन
- इस महीने पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन आपकी अपेक्षाएं बहुत अधिक होंगी.
- पारिवारिक वातावरण में थोड़ी उलझन और असमंजस की स्थिति बन सकती है.
- परिवार के सदस्य सहयोग में कमी दिखा सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है.
- चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में न लें.
व्यापार एवं नौकरी
- व्यापारी वर्ग के लिए जून का महीना सकारात्मक संकेत लेकर आ रहा है.
- व्यापार में हर दिन उन्नति होगी और 15 जून के बाद गति और तेज होगी.
- खुदरा व्यापारियों के लिए समय बेहद अनुकूल रहेगा.
- नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए.
- कार्यस्थल की राजनीति और विवादों से दूर रहें, अन्यथा मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
- कुछ लोगों के लिए विदेश यात्रा या विदेशी नौकरी का योग भी बन रहा है.
शिक्षा एवं करियर
- छात्रों के लिए जून का महीना मेहनत और धैर्य की मांग करता है.
- शिक्षा के स्वामी ग्रह कमजोर स्थिति में हैं, जिससे पढ़ाई में रुकावटें आ सकती हैं.
- प्राथमिक स्तर के छात्रों के लिए समय सामान्य रहेगा, लेकिन उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.
- करियर के लिहाज से यह महीना औसत रहेगा, लेकिन अगर आप लक्ष्य पर केंद्रित रहते हैं, तो सफलता की संभावना बनी रहेगी.
प्रेम जीवन
- प्रेम संबंधों में इस महीने उथल-पुथल रह सकती है.
- कभी आपको प्रेमी को मनाना पड़ेगा और कभी वह आपको मनाएंगे.
- रिश्ते में शक और गलतफहमी पनप सकती है, जिससे ब्रेकअप जैसी स्थिति भी बन सकती है.
- 7 जून के बाद प्रेम संबंधों में मधुरता लौटेगी और प्रेम विवाह की संभावना भी प्रबल होगी.
- वैवाहिक जीवन में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में रहेगी.
- इस महीने जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है.
स्वास्थ्य
- स्वास्थ्य के मामले में यह महीना सावधानी की चेतावनी दे रहा है.
- ग्रहों की स्थिति पूरी तरह अनुकूल नहीं है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें उभर सकती हैं.
- पाचन तंत्र, पाइल्स, फिस्टुला जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं.
- रक्त संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को विशेष सतर्कता रखनी चाहिए.
- फोड़े-फुंसी, जोड़ों के दर्द आदि भी परेशान कर सकते हैं.
- खान-पान में संतुलन बनाए रखें और नियमित व्यायाम करें.
शुभ अंक और रंग
- लकी नंबर: 2
- लकी रंग: पीला
विशेष उपाय
- प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें और बूंदी का प्रसाद बांटें.
- भगवान विष्णु की आराधना करें और चना दाल का दान करें.
संपर्क करें
यदि आप अपनी जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न, या व्रत-त्योहार से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए मार्गदर्शन चाहते हैं, तो आप सीधे संपर्क कर सकते हैं:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










