ePaper

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 10 मार्च से 16 मार्च 2024: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह, शुभ रंग, तारीख

Updated at : 09 Mar 2024 1:17 PM (IST)
विज्ञापन
साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 10 मार्च से 16 मार्च 2024: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह, शुभ रंग, तारीख

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 17 मार्च से 23 मार्च 2024

Scorpio Weekly Horoscope: वृश्चिक राशि वालों के लिए ये सप्ताह (10 मार्च 2024 से 16 मार्च 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं डॉ.एन.के.बेरा से वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
करियर-
इस सप्ताह आप अपने कैरियर में उपलब्धियां,लक्ष्य और उम्मीद जो आपके लिए सपना थी,वह पूरी होगी.सभी क्षेत्रों में उन्नति होगी.बिजनेस में उन्नति होगी.आकस्मिक धन लाभ होगा. प्रोफेशनल में नये तकनीक का उपयोग करें.स्टुडेन्ट के इस सप्ताह अच्छा है.अपनी स्किल और नॉलेज बढ़ायें.परीक्षा-प्रतियोगिता में मनोनुकूल फल प्राप्त होंगे.नये वस्त्र-आभूषण-पुरस्कार-उपहार की प्राप्ति होगी.

पर्सनल लाइफ-पिछले कुछ दिनों से लव लाइफ में चली आ रही गलतफहमियां दूर होगी.आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी.कुछ लोगों के नये प्रेम संबंध आरंभ होने की संभावना.अविवाहितों को विवाह होने का प्रस्ताव मिलेगा.

फैमिली लाइफ—इस सप्ताह पारिवारिक जीवन पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है.फैमिली के जिम्मेदारियों का निर्बाह अच्छी तरह से कर पायेगें.आपके योजना तथा कार्य कुशलता पर परिवार के सभी लोग प्रशंसा करेगें. पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिलेगा.आप सभी तरह के संबंधों पर ध्यान देंगे.संतान पक्ष से सुखद महत्वपूर्ण समाचारों की प्राप्ति होगी.

शुभ दिन-बृहस्पतिवार,शनिवार
शुभ रंग-गोल्डेन,काला
शुभ तारीख-14,16

वृश्चिक राशि वालों का स्वभाव
वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल होता है जिस कारण इनका व्यक्तित्व दबंग और क्रोधयुक्त होता है. ये स्वभाव से बहुत गंभीर होते हैं. निडर भी होते हैं साथ ही जिद्दी भी. इनकी तीव्रता का आप अंदाजा नहीं लगा सकते. इनमें अंतर्ज्ञान की एक गहरी भावना होती है. ये बहुत जिज्ञासु प्रवृति के होते हैं और बहुत कम संतुष्ट हो पाते हैं. ये दृढ़-निश्चयी होते हैं और सपष्टवादी भी. इनका व्यक्तित्व काफी संदिग्ध नजर आता है ये एक बहुत अच्छे, गहरे, ईमानदार और वफादार दोस्त की भूमिका निभा सकते हैं तो एक बहुत ही क्रूर, कपटी, धूर्त और खतरनाक दुश्मन भी हो सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola