साप्ताहिक वृष राशिफल 30 जुलाई 2023 से 5 अगस्त 2023: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह

Updated:
विज्ञापन
साप्ताहिक वृष राशिफल 30 जुलाई 2023 से 5 अगस्त 2023: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह

Taurus Weekly Horoscope: वृष राशि वालों के लिए ये सप्ताह (30 जुलाई 2023 से 5 अगस्त 2023) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

साप्ताहिक वृष राशिफल : सप्ताह की शुरुआत से अपने कर्म की तरफ बेहद आस्थावान रहेंगे. जॉब में आपकी सैलरी बढ़ सकती है. सप्ताह मध्य आपके व्यवसाय के लिये बेहद शुभ रहने वाला है. विद्यार्थियों को विषय समझने में आसानी होगी. उच्च शिक्षा में रुचि लेंगे. कारोबार में नये ऑर्डर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. पुरानी रुकी हुई पेमेंट मिल जायेगी. व्यापार में आपकी नयी सोच और योजना की काफी प्रशंसा होगी.

अवसर हाथ से निकलने से मन खिन्न रहेगा

जीवनसाथी के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है. आपका मन भी कुछ परेशान सा रहेगा. शुक्रवार और शनिवार का दिन अच्छा नहीं रहेगा. शरीर में पित्त प्रकोप बढ़ने से गर्मी रहेगी. अवसर हाथ से निकलने से मन खिन्न रहेगा. कब्ज और साइटिका जैसे रोग से पीड़ित जातकों को अपनी जीवनशैली व्यवस्थित कर लेनी चाहिये. धन अपव्यय न करें.

उपाय : प्रतिदिन सुबह घी का दीपक जलाकर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.

मंत्र : ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का एक माला जप प्रतिदिन करें.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola