साप्ताहिक वृष राशिफल 28 जनवरी से 3 फरवरी 2024: कैसा बीतेगा यह सप्ताह, देखें शुभ रंग, तारीख

Taurus Weekly Horoscope: वृष राशि वालों के लिए ये सप्ताह (27 जनवरी 2024 से 3 फरवरी 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल.
करियर –इस सप्ताह करियर के क्षेत्र में आपको अपने परिश्रम का पूरा फल मिलेगा.और नौकरी में बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे.सहकर्मी एवं उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा,नौकरी में मनोनुकूल-स्थानातंरण,प्रमोशन का योग बन रहे हैं.उच्चशिक्षा के स्टुडेंट को अपना लक्ष्य प्राप्ति के लिए काफी परिश्रम करना पड़ेगा.कुछ लोगों के विदेश यात्रा की योजना बनेगी.
पर्सनल लाइफ—पर्सनल लाइफ में आपसी संबंधों में गलतफहमियां दूर होगी.वार्ताओं,पत्र-व्यवहार,ई-मेल आदि के माध्यम से इस समय आप अपने भावनाओं को फोकस करने का प्रयास करें.प्रेम-संबंध भविष्य में विवाह संबंध में बँध सकता है.
फैमिली लाइफ—फैमिली लाइफ की परिस्थितियों में सुधार होगा.पिछले सप्ताह से सम्पत्ति के बंटवारे के लेकर परिवार में जो तनाव का माहौल चल रहा है इस समय सुलझने की योग है.पारिवारिक शांति के लिए आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाना पड़ेगा.आपकी कार्य से फैमिली के सभी लोग प्रसन्न होगें.बड़े बुजुर्गों के प्यार तथा आशीर्वाद मिलेगा.
शुभ दिन-मंगलवार,शनिवार
शुभ रंग-आसमानी,पिंक
शुभ तारीख-30,3
डॉ.एन.के.बेरा
0651-3179990
पूर्व अध्यक्ष, बंगला विभाग राँची विश्वविद्यालय,
झारखण्ड रत्न,
ज्योतिष आचार्य,
एकाधिक स्वर्णपदक प्राप्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




