Taurus Weekly Horoscope: भावुकता में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें, भावुकता में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2022 12:25 AM
Taurus Weekly Horoscope: वृषभ राशि वालों के लिए ये सप्ताह (03 जुलाई 2022 से 09 जुलाई 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.
वृष:इस सप्ताह आपके राशि के स्वामी अपनी ही स्वराशि में लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं.ग्रह इंकित कर रहे है कि आप अपने व्यक्तित्व से जल्दबाजी नाम के अवगुण को बाहर करने की कोशिश करें.यह ध्यान रखें कि यह आपके लिए बेहद जरूरी है अन्यथा बड़े नुकसान के लिए भी तैयार रहना होगा आपको.किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले सही तरह जांच परख लें.बहुत दिनों से लंबित कार्य इस सप्ताह पूर्ण होने के योग है. समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी.संभल कर हर फैसला लें और बाकी सब भोले शंकर पर छोड़ दें.उचित सावधानी रखना जरूी है.
आप चाहते हैं कि सब कुछ आपकी सोच और योजना के अनुसार हो, जो अमूमन आपके कार्यक्षेत्र में होता नहीं है. इसके कारण इस सप्ताह आपका मन व्यथीत रहेगा, लेकिन समझदारी के साथ यदि अपनी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे, तो आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होगा.
पार्टनर के साथ सप्ताह की शुरुआत शानदार रहेगी. अब समय आ गया है कि आपने जिन रिश्तों को सींच कर बड़ा किया है, उन रिश्तों से आपको फल भी मिले. इस सप्ताह रिश्तों को लेकर आपको नया अनुभव होगा और आप बेहतर महसूस करेंगे. आपको सलाह है कि भावुकता में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें.
आप अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी सजग हैं, लेकिन कई बार आपकी अतिरिक्त सजगता आपको नुकसान पहुंचा सकती है. हालांकि स्वास्थ्य के लिए लिहाज से यह सप्ताह अनुकूल है, लेकिन इसके कारण आप नियंत्रण भी महसूस करेंगे. इस सप्ताह यह नियंत्रण जरूरी भी है.
लकी डेट:03,06,07
कलर: पीला, गुलाबी, लाल
लकी दिन: रविवार,
इस सप्ताह यह तय करें कि कहां, क्या और कितना बोलना चाहिए. शब्दों के चयन में विशेष सावधानी रखें.
इस सप्ताह हनुमान मंदिर में जा कर एक नारियल अवश्य चढ़ाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










