Libra Weekly Horoscope: प्रेमी का साथ मिलेगा, साथ ही भ्रमण के मौके भी बनेंगे
Libra Weekly Horoscope: तुला राशि वालों के लिए ये सप्ताह (31 जुलाई 2022 से 6 अगस्त 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.
तुला-इस सप्ताह कल्पनाओं की दुनिया से बाहर आएं. समय रहते सही दिशा में कार्य करना शुरू कर दें, ताकि भविष्य पर जो अनिश्चतता के बादल मंडरा रहे हैं, वो जल्दी छंट जाएं. आपकी गलतियों के बावजूद आप किसी बड़े नुकसान से बचे रहेंगे.
इस सप्ताह इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में शत्रु पक्ष द्वारा आपके विरोध में कई कार्य किये जायेंगे. उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि वह आपकी उन्नति तथा प्रगति के मार्ग में वह अड़चन डालें और आपको आगे बढ़ने से रोकें. संभल कर हर फैसला लें.
इस सप्ताह अपने लोगों के साथ होंगे लेकिन रिश्तों में काफी उतार चढ़ाव भी देखने को मिलेंगे. आप यदि अपने क्रोध पर नियंत्रण रखते हैं ओर धैर्य से काम करते हैं तभी स्थिति कुछ संभलेगी. वैवाहिक जीवन के लिए यह सप्ताह मिले-जुले प्रभाव लाएगी. प्रेमी का साथ मिलेगा. साथ ही भ्रमण के मौके भी बनेंगे.
इस सप्ताह तनाव के कारण अनिद्रा और सिर दर्द की शिकायत रह सकति है. नसों में खिंचाव और साइनस की दिक्कत भी परेशानी दे सकती है. बच्चों को लेकर भी थोड़ी चिंता होगी मौसम का बदलाव सर्द गरम के चलते कुछ थकान और सुस्ती की बढ़ा सकता है. उच्च रक्तचाप भी रह सकता है. घर के बड़ों की हेल्थ को लेकर भी चिंता का समय होगा.
लकी डेट:1,3,4
लकी कलर: भूरा,नारंगी,काला
लकी दिन:रविवार,बुधवार,शनिवार
इस सप्ताह आप झगड़े आदि में न पड़ें अन्यथा इससे आपकी मानहानि होगी.कार्य में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें.
इस सप्ताह एक सुपारी पर मौली लपेटकर उसे गणपति के रूप में स्थापित करके शिवलिंग की सावन में पूजन करके घर से बाहर जायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










