साप्ताहिक तुला राशिफल 25 फरवरी से 2 मार्च 2024: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह, शुभ रंग, तारीख

Updated:
विज्ञापन
साप्ताहिक तुला राशिफल 25 फरवरी से 2 मार्च 2024: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह, शुभ रंग, तारीख

साप्ताहिक तुला राशिफल 25 फरवरी से 2 मार्च 2024

तुला राशि वालों के लिए ये सप्ताह (11 फरवरी 2024 से 17 फरवरी 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ.एन.के.बेरा से तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

तुला साप्ताहिक राशिफल

कैरियर-इस सप्ताह आप नए लक्ष्य की प्राप्ति कर पाएंगे.नई गतिविधियां व प्रोजेक्टस में जीत हासिल करेंगे जिससे लाइफ में तेजी आएगी.प्रोफेशनल के क्षेत्र में आपके दिमाग में नये आइडिया आएगें.रूपयों-पैसों व लेन-देन के मामलों में किसी पर भी भरोसा न करें.बेरोजगारों रोजगार संबंधीं महत्वपूर्ण समाचारों की प्राप्ति होगी.उच्च शिक्षा के स्टुडेन्ट को परीक्षा,इंटरव्यू आदि में अच्छी सफलता मिलने की योग है.

पर्सनल लाइफ-यदि कोइ रोमांस चल रहा है तो उसमें आपको संयम का ध्यान रखें.यदि भविष्य में विवाह बंधन में बंधना चाह रहे तो समय आपका साथ देगा.कहीं बाहर घूमने का प्रोगाम बनेगा.कुछ लोगों के नये प्रेम संबंध प्रारंभ हो सकता है.

फैमिली लाइफ-फैमिली लाइफ में सम्पत्ति संबंधी विवाद बढ़ सकता है.भाइयों से मतभेद के कारण अशांति का वातावरण बनेगा आप अपने क्रोध पर नियत्रंण कर पारिवारिक परिस्थितियों में सुधार कर सकते हैं.परिश्रम-प्रयत्न से रूका हुआ काम पूरा होगा. नया वाहन,प्लाट या फ्लैट खरीदने का योग है.

शुभ दिन-मंगलवार,गुरूवार
शुभ रंग-गुलाबी,हल्का पीला
शुभ तारीख-27,29

जानें तुला राशि वाले जातकों का व्यक्तित्व

राशि चक्र के मध्य में स्थित तुला राशि अपने चिह्न के अनुसार पूरी तरह से संतुलन का प्रदर्शन करता है. तुला राशि के जातकों को यह पता होता है कि जीवन का सच्चा अर्थ संतुलन ही हैं. इस राशि के लोग तर्कशील होते हैं और अपनी बुद्धिमत्ता से सिक्के के दोनो पहलुओं को सुक्ष्म तरीके से आकलन करने में सक्षम होते हैं। ये लोग बेहद सामाजिक होते हैं.

इस राशि के जातक अपने गुणों का इस्तेमाल करना जानते हैं. ये लोग नेतृत्वशील होते हैं और दुसरो को यह पता नहीं चलने देते हैं कि ये उनपर ध्यान रख रहे हैं. ये संवेदनशील तो होते ही हैं लेकिन उससे ज्यादा व्यवहारिक होते हैं साथ ही अपने उपर भावनाओं को हावी नहीं होने देते हैं. इस राशि के जातक में बहुत संयम होता है जो विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी खुद को नियंत्रित रख सकते हैं. ये लोग न्यायप्रिय भी होते हैं.

तुला राशि के जातक कुशल रणनीति बनाने वाले होते हैं, इनमें कूटनीति भी भरी होती है. इन्हें टकराव से बचकर रहना पसंद होता है. किसी भी विवाद को बातचीत के द्वारा सुलझाने का हुनर इनमें होता है. इस राशि के लोग मौका देख कर समझौता करने में विश्वास रखते हैं. इस राशि के लोगों को कोई भी निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola