ePaper

Aries Weekly Horoscope: ऑफिस कार्य संबंधी मीटिंग और बातचीत में थोड़ा सतर्क रहें

Updated at : 14 Mar 2022 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope: ऑफिस कार्य संबंधी मीटिंग और बातचीत में थोड़ा सतर्क रहें

Aries Weekly Horoscope: मेष राशि वालों के लिए ये सप्ताह (14 मार्च 2022 से 20 मार्च 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

मेष-इस सप्ताह आपका खुद पर विश्वास बढ़ेगा और इससे आपका आत्मबल लौट आएगा. आप हर काम में माहिर होकर आगे बढ़ेंगे. अपने प्रिय के साथ भविष्य की योजनाओं पर बात करेंगे. आपको मेहनत करनी चाहिए और अपने काम से मतलब रखना चाहिए.

करियर/बिजनेस: इस सप्ताह आप पेशेवर मामलों में अधिक व्यस्त रहेंगे और आपका अधिकांश प्रयास कमाई बढ़ाने और कॅरियर में आगे बढ़ने की दिशा में होगा. नई शुरुआत की योजना भी बना सकते हैं. वर्तमान में धातु, मशीनरी, तेल, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन, सौंदर्य प्रसाधन, मनोरंजन से संबंधित चीजों आदि में प्रगति की अच्छी संभावना है. ऑफिस कार्य संबंधी मीटिंग और बातचीत में थोड़ा सतर्क रहें.

रिलेशनशिप: इस सप्ताह जीवनसाथी की तलाश कर रहे लोगों को किसी खास व्यक्ति से मिलने के चांस बन रहे हैं. विवाहितों की बात करें तो आपको संबंधों में थोड़ा सतर्क रहना होगा. यदि आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे, तो आप अत्यधिक तनाव से बच सकते हैं. अभी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा.

हेल्थ: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, इसलिए चिंता करने की जरूरत नहीं है. सप्ताह के अंतिम चरण में फिर से तरोताजा होने या मन को प्रफुल्लित करने के लिए कामकाज से थोड़ा ब्रेक लेकर पिकनिक या यात्रा की योजना बना सकेंगे. नाक-कान-गला, आंखों में जलन या अन्य कोई समस्या होने पर इलाज में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है.

लकी डेट:13,17,19

कलर:पीला,लाल,सफेद

लकी दिन:सोमवार,मंगलवार,रविवार

सावधानी: इस सप्ताह एक बात का ध्यान रखें कि ज्यादा काम करते हुए अपनी सेहत को नजर अंदाज ना करें, क्योंकि कमर में दर्द हो सकता है.

उपाय:इस सप्ताह हर मंगलवार शिवलिंग पर लाल फूल चढाने चाहिए. साथ ही, मंगलवार को हनुमानजी की विशेष पूजा करें.

Also Read: Aries Weekly Horoscope: ऑफिस कार्य संबंधी मीटिंग और बातचीत में थोड़ा सतर्क रहें
Also Read: Taurus Weekly Horoscope: इस सप्ताह आपके अंदर गजब का उत्साह और जुनून देखने को मिलेगा
Also Read: Gemini Weekly Horoscope: ईर्ष्या छोड़ने का प्रयास करें, आपके जीवन में सुखद परिवर्तन होता हुआ दिखाई देगा
Also Read: Cancer Weekly Horoscope: पैतृक संपत्ति से होने वाले लाभ में थोड़ी कमी आ सकती है
Also Read: Leo Weekly Horoscope:ऑफिस में आपके कार्य प्रशंसनीय रहेंगे, अपने व्यक्तिगत जीवन को तनावमुक्त बनाना चाहेंगे
Also Read: Virgo Weekly Horoscope: नई नौकरी की शुरुआत करने में बिना सोचे-समझे कोई भी निर्णय न लें
Also Read: Libra Weekly Horoscope: इस सप्ताह अधूरे कार्य पूरे होंगे, आर्थिक लाभ की संभावना है
Also Read: Scorpio Weekly Horoscope: जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे, निजी जिंदगी को और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे
Also Read: Sagittarius Weekly Horoscope: आपको अच्छे पैकेज के साथ उच्च पद वाली नौकरी मिल सकती है
Also Read: Makar Weekly Horoscope: मौज-मस्ती के लिए और मनोरंजन संबंधी खरीदारी में भी खर्च की संभावना
Also Read: Kumbh Weekly Horoscope: इस सप्ताह आप काफी अच्छी तरह परफॉर्म कर पाएंगे, पैसों का निवेश सोच-समझकर करें
Also Read: Meen Weekly Horoscope: पिता की ओर से होने वाले लाभ में थोड़ी अड़चन आ सकती है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola