साप्ताहिक मकर राशिफल 17 मार्च से 23 मार्च 2024: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह, शुभ रंग, तारीख

साप्ताहिक मकर राशिफल 17 मार्च से 23 मार्च 2024
Capricorn Weekly Horoscope: मकर राशि वालों के लिए ये सप्ताह (17 मार्च 2024 से 23 मार्च 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं डॉ.एन.के.बेरा से मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल.
मकर साप्ताहिक राशिफल
कैरियर-कैरियर के क्षेत्र मे तनाव की स्थिति बन सकती है.ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है.बिजनेस में आप लंबे समय तक लाभ के लिए प्लानिंग कर सकते हैं.जिन युवक-युवतियों ने जॉब की तलाश में है या कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहें हैं तो आपको सफलता के लिए कुछ समय इंतजार करना पड़ेगा.आर्थिक लेन-देन के मामलें में सतर्क रहें.
पर्सनल लाइफ— पर्सनल लाइफ में इस सप्ताह आपको ज्यादा सेंटीमेंटल और इमोशन होने की जरूरत नहीं है.पिछली बातों को सबक लेकर आगे बढ़े.प्रेमी-प्रेमिका के आपसी संबंधों मे अत्यधिक क्रोध,बेकार के वाद-विवाद में समय नष्ट होगा. वैवाहिक जीवन में को बड़ी समस्या का आसानी से समाधान मिलेगा.
फैमिली लाइफ– फैमिली लाइफ में समस्या के कारण आपका मन परेशान हो सकता है.व्यर्थ के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें,वरना बेकार की उलझनों में फंस सकते हैं.परिजनों के बातों पर अमल करेंगे तो बेहतर होगा.वाणी पर संयम जरूरी है. धार्मिक कार्य में रूचि कम होगी.थोड़ा समय एकांत में बिताएं तो मन को शांति मिलेगी.
शुभ दिन-बुधवार,शनिवार
शुभ तारीख-4,9
शुभ रंग-हरा,नीला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




