साप्ताहिक कर्क राशिफल 30 जुलाई 2023 से 5 अगस्त 2023: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह

Cancer Weekly Horoscope: कर्क राशि वालों के लिए ये सप्ताह (30 जुलाई से 5 अगस्त 2023) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.
साप्ताहिक कर्क राशिफल: आपका सप्ताह बहुत ही अच्छा रहेगा. सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे. मित्रों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे. अपने दायित्वों को पूरा करने की दिशा में प्रयत्नशील रहेंगे. कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी. विद्वान लोगों से सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा. गृहस्थ जीवन बहुत ही अच्छा रहेगा.
सुख शान्ति में कमी रहेगी. अविवाहित लोगों के विवाह में अड़चन आ सकती है. निराशावादी सोच योजनाओं में बाधा बनेगा. नयी समस्या आपको परेशान करेगी. बड़े भाई-बहनों से किसी विषय पर झगड़ा हो सकता है. अत्यधिक मेहनत से शरीर की थकान बढ़ सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा. रक्तचाप के रोगियों की परेशानी बढ़ेगी. अधीनस्थ कर्मचारियों के व्यवहार से व्यथित हो सकते हैं. बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं.
उपाय : गौमाता की सेवा करें और पूरे घर में गंगाजल युक्त गौमूत्र का छिड़काव करना हितकर होगा
मंत्र : ‘ॐ हं हनुमते नम:’ मंत्र का जप करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










