ePaper

Cancer Weekly Horoscope: खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाएं, जल्द ही आपको सफलता प्राप्त होगी

Updated at : 24 Jul 2022 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope: खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाएं, जल्द ही आपको सफलता प्राप्त होगी

Cancer Weekly Horoscope: कर्क राशि वालों के लिए ये सप्ताह (24 जुलाई 2022 से 30 जुलाई 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

कर्क:इस सप्ताह पिछले कई दिनों से आपने बहुत से काम पेंडिंग रखे हुए थे. इस सप्ताह आप इन सभी कार्यों को संपन्न कर सकेंगे. दूसरों से भी मनमुताबिक सहायता प्राप्त होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के चलते जमीन आदि में निवेश कर सकते हैं. यह फलदायक भी रहेगा.

करियर-बिजनेस : कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे. दबाव के चलते आप जॉब छोड़ने का भी निर्णय ले सकते हैं. लेकिन अभी जॉब छोड़ने का निर्णय सही नहीं है. खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाएं. जल्द ही आपको सफलता प्राप्त होगी.

रिलेशनशिप: रिलेशनशिप को देखते हुए इस सप्ताह भावुक होकर कोई भी निर्णय न लें. कुछ बातों को प्रैक्टिकल होकर भी सोचें. काफी दिनों बाद परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. जीवनसाथी का आपके हर फैसले में साथ मिलेगा.

हेल्थ: इस सप्ताह आपके समक्ष ऐसी कई परिस्थितयां आयेंगी जिसमें न चाहते हुए भी तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न होगी. इन स्थितियों से बचना जरूरी है, क्योंकि तनाव आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. नियमित टेस्ट कराएं और ब्लड प्रेशर लेवल में होनेवाले उतार-चढ़ाव पर नज़र रखें.

सावधानी: उन बातों को लेकर बिल्कुल भी तनाव न लें,जिसे आप चाह कर भी वर्तमान में सही नहीं कर सकते.

उपाय: पीला वस्त्र लेकर उसमें कौड़ी, केसर, हल्दी की गांठ, चांदी के सिक्के बांधकर घर की तिजोरी में रखें. शुक्रवार के दिन 3 कुवांरी लड़कियों को घर बुलाकर खीर खिलाएं. उसके बाद उन्हें दक्षिणा और वस्त्र दें.

लकी डेट:24,26,27

कलर: भूरा, नारंगी, काला

लकी दिन:रविवार,बुधवार,शनिवार

Also Read: Aries Weekly Horoscope: बिजनेस और कार्यक्षेत्र दोनों में आपको मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे
Also Read: Taurus Weekly Horoscope: ऑफिस में अधिकारी आपसे खुश रहेंगे, घरेलू समस्याओं को प्रेम के बीच न लाएं
Also Read: Gemini Weekly Horoscope: सही दिशा में मेहनत करें और खुद पर भरोसा रखें
Also Read: Cancer Weekly Horoscope: खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाएं, जल्द ही आपको सफलता प्राप्त होगी
Also Read: Leo Weekly Horoscope: कोई बेहतर नौकरी मिल सकती है, ऐसी स्थिति में कुछ अधिक भाग दौड़ होगी
Also Read: Virgo Weekly Horoscope: दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, भाई-बहनों का साथ प्राप्त होगा
Also Read: Libra Weekly Horoscope: आपकी इच्छाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति होगी, समय उत्तम फलदायी है
Also Read: Scorpio Weekly Horoscope: अनचाहे खर्चे होने की आशंका है, साथ ही आमदनी में लगातार वृद्धि भी होगी
Also Read: Sagittarius Weekly Horoscope: विरोधी प्रबल रहेंगे, नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, सजग रहें
Also Read: Makar Weekly Horoscope: अधिकारियों के साथ मेल जोल होगा, लाभ के अवसर मिलेंगे
Also Read: Kumbh Weekly Horoscope: अच्छे व्यवहार से दूसरों के दिलों पर राज करेंगे, सेहत का ध्यान रखें
Also Read: Meen Weekly Horoscope: शांति और धैर्य के साथ काम करने की आवश्यकता है, लापरवाही न बरतें

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola